Categories: PoliticsTrending

मैं सरकार के निर्णय के खिलाफ नहीं हूं, मगर मुझे चिंता जरूर हो रही -अनिल विज

कोरोना वायरस ने पुरे देश को अपनी जद में कर लिया है इसको लेकर लॉक डाउन को बढ़ा दिया है पर कुछ छूट के साथ , इसको लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चिंता जताई हैं उन्होंने कहा कि यह छूट भविष्य में कहीं घातक साबित ना हो जाए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए विज ने कहा कि अस्पतालों में कोरोना का ईलाज कर रहे डाक्टर, नर्स व अन्य स्टॉफ तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में आम जनता को छूट देना कहीं मंहगा ना पड़ जाए। उन्होंने कहा कि गृह व स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मुझे डर लग रहा है।

अनिल विज ने कहा कि मैं सरकार के निर्णय के खिलाफ नहीं हूं, मगर मुझे चिंता जरूर हो रही है। उन्होंने कहा कि लोग ढील देने पर नियमों का पालन नहीं करते। वे सोशल डिस्टेसिंग की अवेहलना करते हैं, इसलिए ये दृश्य देखकर मैं डर रहा हूं। उन्होंने कहा कि एक तो पहले से प्रदेश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम ढील दे रहे हैं। यदि ढील देने से पहले मुझसे बात की गई होती तो मैं इसका विरोध जरूर करता।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लेने से पहले केंद्र सरकार से जरूर बात की होगी। वह उनके फैसले पर उंगली नहीं उठा रहे, मगर यह बेहद डराने वाला निर्णय हो सकता है। विज के अनुसार एक तरफ सरकार दिल्ली के सभी बार्डर सील कर रही है, मगर दूसरी ओर ढील देने की बात हो रही हैं। पहले सरकार को दिल्ली बार्डर सील करने के रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए था, उसके बाद निर्णय लिया जाता तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि सीएम ने यदि कोई निर्णया लिया है तो सोच समझ कर ही लिया होगा

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago