Categories: Uncategorized

जनता की भारी मांग पर एक बार फिर से ‘रामायण’ का प्रसारण, आएगा इस चैनल पर

राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर अपना जलवा बिखेरने के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक ‘रामायण’ अब इस चैनल की शोभा बढ़ाने जा रहा है। शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि इस बात की चैनल की तरह से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस धारावाहिक ने दूरदर्शन पर ऑन एयर होते हुए टीआरपी के पिछले पांच साल पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया था। अब इस शो का प्रसारण 4 मई से भारत के प्रमुख जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक स्टार प्लस पर होने जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के आ जाने से मनोरंजन का अकाल हो चला था। सभी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर रोक लग गई थी और देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया था।

इसके बाद सभी चैनलों ने अपने अपने दर्शकों को बरकरार रखने के लिए अपने पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों को अपने चैनलों पर पुनः प्रसारित करना शुरू कर दिया। यही किया दूरदर्शन ने भी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख प्रकाश जावड़ेकर ने रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ को जनता की मांग पर वापस लाने की घोषणा की।

इस शो ने टीआरपी के मामले में कुछ ऐसे करतब कर दिखाए जो पिछले पांच सालों में किसी भी चैनल पर किसी भी धारावाहिक ने नहीं किए। अब जब यह शो दूरदर्शन पर खत्म हो चुका है तो इसमें अब स्टार प्लस की रुचि जागी है और उसने 4 मई से इसे अपने यहां प्राइम टाइम में हर रोज शाम साढ़े सात बजे प्रसारित करने का फैसला किया है।

इस शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी, दारा सिंह आदि कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इस चैनल पर पहले से ही पौराणिक कथाओं पर आधारित कई धारावाहिक पुनः प्रसारित किए जा रहे हैं जिसमें स्वास्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बना धारावाहिक महाभारत भी शामिल है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago