हरियाणा सरकार के 7 से 7 कर्फ्यू की फरीदाबाद में उड़ाई गई धज्जियां ।

फरीदाबाद : वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का कहर धीरे धीरे हरियाणा में बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित इलाका है गुड़गांव और उसके बाद दूसरे नंबर पर नाम आता है फरीदाबाद का जहां कोरोना वायरस की वजह से 2 मौत भी हो चुकी हैं।

हरियाणा सरकार ने कोरोना के मामलों पर रोक लगाने के लिए पूरे हरियाणा में शाम 7:00 से सुबह 7:00 तक कर्फ्यू का आदेश दिया था लेकिन धन्य है वह लोग जिन्हें इस बीमारी से कतई डर नहीं लग रहा ऐसा लगता है कि इन लोगों ने यह ठान रखी है की सरकार के आदेशों के बिल्कुल विपरीत काम करेंगे।

लेकिन यहां हम केवल समाज के शरारती तत्वों को ही जिम्मेदार नहीं करार कर सकते क्योंकि जितने यह लोग जिम्मेदार हैं उससे कहीं अधिक प्रशासन द्वारा लापरवाही करी जा रही है।

यदि शुरुआती माहौल में देखा जाए तो फरीदाबाद में पुलिसकर्मियों ने काफी सख्ती दिखाई थी जिसका परिणाम यह था कि शुरुआत में करुणा के मामले सामने इतनी ज्यादा संख्या में नहीं है लेकिन अब प्रशासन की छूट से कोरोना के मामले भी सामने आ रहे हैं और सड़कों पर घूमती हुई भीड़ भी दिखाई दे रहे हैं।

कल शाम 7:00 बजे के बाद लोगों की भीड़ सड़कों पर इस कदर उतर आए जैसे मानो खाना खाने के बाद सैर करने निकले हैं लेकिन शायद वह इस बात से परे हैं कि यदि यह बीमारी उन्हें हो गई तो उनके साथ साथ कई लोगों को संक्रमित कर सकते हैं और इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है उनके दिमाग से यह सब बातें शायद निकल चुकी है।

हरियाणा सरकार ने यह कर्फ्यू लोगों को 12 घंटे के लिए घरों में रहने के लिए लगाया था लेकिन जिसका परिणाम यह था की सड़कों पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नहीं दिखाई दिया दिया गया नजारा फरीदाबाद क्षेत्र के कुछ इलाकों का है और हम इस बात को भी दावे से कह सकते हैं की ऐसे कई इलाके हैं जहां इस कर्फ्यू का उलंघन किया गया होगा ।

अब समय आ गया है कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते खुद तो घर में रहना ही है और उसी के साथ साथ अपने परिवार वालों को भी घरों में रखना होगा नहीं तो फरीदाबाद शहर में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा आशा करते हैं कि हमारे जितने भी पाठक इस खबर को पढ़ रहे होंगे वह इस बात की गंभीरता को समझेंगे और अपनी और अपने अपनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago