13 करोड़ में खरीदा था ‘मन्नत’, आज शाहरुख खान के बंगले की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान 28 सालों से भी ज्यादा समय से अपने फैंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। किंग खान ने अपना एक्टिंग करियर ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे टीवी शोज से शुरू किया था। वहीं इसके बाद उन्होंने अपने अभियनय और संजीदगी से लोगों को इस कदर लुभाया कि शाहरुख खान कुछ सालों में ही इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए।

टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर किंग खान के लिए आसान नहीं था। अबतक उन्होंने अपने ​करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। उनके पास कई ऐसी कीमती चीजें भी हैं जिसके बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता हैं।

13 करोड़ में खरीदा था 'मन्नत', आज शाहरुख खान के बंगले की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वहीं उनके लिए जो सबसे कीमती चीज है, वो है उनका घर ‘मन्नत’… बॉलीवुड के किंग खान ने ‘मन्नत’ को एक वक्त पर 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। आज इस आलीशान घर की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार एक वक़्त पर शाहरुख खान का ‘मन्नत’ हैरिटेज विला हुआ करता था। वहीं आज ये 6 मंजिला आलीशान इमारत है।

सबसे पहले इसका नाम ‘विला वियना’ था। फिर इसे बदलकर ‘जन्नत’ किया गया और फिर आखिर में अब इस इमारत का नाम ‘मन्नत’ रख दिया गया है। ‘मन्नत’ को किंग खान ने साल 2001 में पहले लीज पर खरीदा था। एक्टर शाहरुख खान ने इस अरेबियन सी-फेसिंग बंगले के लिए 13.32 करोड़ रुपए दिए थे।

बता दें शाहरुख खान ने इसके लिए सालाना 2,325 का नॉमिनल किराया दिया था। लेकिन जब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए भूमि की कीमतें संशोधित की तो शाहरुख खान को दो ऑप्शन दिए गए थे या तो किंग खान इसके लिए सालान 19 लाख रुपए किराया दे, या फिर वो इसे करोड़ में खरीद लें।

वहीं खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ की कीमत आज के टाइम में 200 करोड़ रुपए से अधिक होंगी। इसके साथ ही शाहरुख खान का घर होने के कारण इसके रेट मार्केट रेट से कहीं ज्यादा होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

5 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago