म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? हरियाणा सरकार ने बेटियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू की नई मुहिम

महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक नेक मुहिम शुरू की है। हरियाणा की छोरियां यहां के छोरों से कम नहीं है और इस बात का जीता जागता उदाहरण हरियाणा की लाखों लड़कियां खुद हैं।

म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? हरियाणा सरकार ने बेटियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू की नई मुहिम

पहले की रूढ़ीवादी मानसिकता वाले लोग जो बेटियों को बोझ समझा करते थे, आज इस बात से नकार नहीं सकते कि हरियाणा राज्य का नाम बेटियों ने ही सबसे ज्यादा रोशन किया है। फिर चाहे वह रेसलर बबीता और गीता फोगाट हों या फिर चाहे वह मिस वर्ल्ड बनी हरियाणा की मानुषी चिल्लर हो।

बेटियों को समाज में उज्जवल भविष्य और सम्मानित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई यह नई मुहिम। इस मुहिम के तहत परिवार में जन्मी तीसरी बेटी के नाम से घर के बाहर नेम प्लेट लगाई जाएगी। ताकि उस बेटी को कहीं भी किसी भी प्रकार से यह महसूस न करवाया जाए कि वो परिवार का हिस्सा नहीं है।

फिलहाल विभाग ने मात नेहल खंड में 41 परिवार चिन्हित किए हैं जिनमें तीन बेटियां हैं। बताया जा कि जल्द ही इन सभी परिवारों में घरों के बाहर नेम प्लेट पर सबसे छोटी यानी तीसरी बेटी का नाम भी लिख आया जाएगा।

सरकार का यह कदम सराहनीय है पर हाल ही में, बल्लभगढ़ में हुई घटना के बाद राज्य में बेटियों की सुरक्षा पर सरकार के बंदोबस्त कितने कड़े हैं, इस बात पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

ऐसे में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग का कहना है की बेटियों को एक सुखी, सुरक्षित और सम्मानित जीवन दिलाने के लिए सरकार को ठोस और कारगर कदम जल्द उठाने चाहिए। तभी देश की बेटियों को समाज में सम्मान और उनका असली अधिकार मिल पाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago