“बाबा के ढाबे” वाले बाबा की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा पापा शराब पीकर सबको करते हैं परेशान

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को बनाया था फ़ूड ब्लॉगर गौरव वासन ने जो आजकल काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि गौरव ने एक वीडियो बनाया था जिसमे एक बुज़ुर्ग दम्पति अपने ढाबे को लेकर परेशान नजर आ रही थी।

महामारी में लगे लॉकडाउन के बाद उनका काम चलना बंद हो गया था। मालवीय नगर में बने बाबा के ढाबे के मालिक कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी वीडियो में अपनी परेशानियों का ब्यौरा देती नजर आए थे। उन्होंने बताया की कैसे उनका काम ठप पड़ चुका है और कोई भी अब उनके ढाबे पर खाना खाने नहीं आता।

"बाबा के ढाबे" वाले बाबा की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा पापा शराब पीकर सबको करते हैं परेशान

अपने द्वारा बनाए गए इस वीडियो में गौरव ने अपील की थी कि सभी लोग आकर बाबा के ढाबे पर खाना खाए और उनकी मदद करें। आपको बता दें कि हाल फ़िलहाल बाबा के ढाबे के मालिक कांता प्रसाद द्वारा गौरव पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। कांता प्रसाद का कहना है कि उनकी मदद के लिए जो पैसे आए थे गौरव ने उन पैसों में हेर फेर की है।

इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ जारी है और जांच को हर पहलु को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। हाल फिलहाल बाबा के ढाबे के मालिक कांता प्रसाद की बेटी ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दें कि कांता प्रसाद की बेटी ने इस पूरे मामले को लेकर एक मीडिया कर्मी से बात की।

उन्होंने बताया कि उनके बाबा यानी कि कांता प्रसाद को शराब की लत है। वो जो भी कमाते हैं नशा करके उदा देते हैं इसी के चलते उनके बच्चे भी उनसे दूर रहते हैं। बाबा की बेटी ने बताया कि कांता प्रसाद को अपने ढाबे पे मदद की जरूरत है क्योंकि काम ज्यादा बढ़ चुका है।

इसी के चलते जब बाबा ने अपने बेटे को ढाबे पे उनके साथ काम करने के लिए बुलाया तो उनके बेटे ने उन्हें मना कर दिया। कांता प्रसाद की बेटी ने बताया कि यह कदम उनके भाई ने इसलिए उठाया क्योंकि उनके पिता शराब पीकर क्लेश मचाते हैं। आपको बतादें कि कांता प्रसाद और उनका परिवार मूल रूप से नजफगढ़ से हैं।

बाबा के ढाबा चलाने से पहले वह एक चाय की टपरी लगाते थे पर नशा करने के चलते उनसे हर कोई परेशान हो गया और उन्हें चाय की टापरी बंद करनी पड़ी। इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाही जारी है और जांच भी की जा रही है। आपको बता दें कि बाबा की मदद में 20 लाख रूपये जुटाए जा चुके थे। देखना होगा कि यह पूरा मामला किस ओर रुख लेता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago