Categories: Government

घर घर जाकर जाना जायेगा गरीबी का कारण ,जानिए क्या है इस सर्वे की हकीकत

हमारे देश की एक सबसे बड़ी और कड़बी सचाई है गरीबी ,गरीबी एक ऐसा सच है जिससे पूरा देश जूझ रहा है। गरीबी दूर करने के लिए प्रधान मंत्री न बहुत साडी योजना भी शुरू की है लेकिन फिर भी वह योजना हर किसी को प्राप्त नहीं हो पति है। इसलिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जिले में गरीब परिवारों के गरीब होने का कारन जानने के लिए सर्वे शुरू किया है।

घर घर जाकर जाना जायेगा गरीबी का कारण ,जानिए क्या है इस सर्वे की हकीकत

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जिले में गरीब परिवारों के गरीब होने का कारण जानने के लिए सर्वे शुरू होने वाला है। यह सर्वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के जिम्मे होगा। सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

प्रशिक्षण के दौरान मंत्रालय की ओर से आया हुए प्रोफार्मा के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर इस प्रोफार्मा को भरेंगी। सर्वे की रिपोर्ट मंत्रालय भेजी जाएगी। इसके बाद इन परिवारों को समृद्ध करने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। बता दें जिले में करीब 20 हजार गरीब परिवार हैं।

गरीब परिवार से गरीबी का कारण जानने और उन्हें समृद्ध करने के लिए क्या किया जाए, इस बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कुछ इस तरह से परिवारों से राय लेंगी। जैसे परिवार में कितने सदस्य हैं, कौन सदस्य कितना पढ़ा है।

आमदनी का जरिया क्या है, पढ़ा-लिखा सदस्य आगे क्या करना चाहता है। सरकार से क्या मदद की अपेक्षा रखते हैं। क्या उन्हें सरकारी नीतियों की जानकारी है। सर्वे के बाद क्या होगा

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी शिवम तिवारी ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट, गांव, ब्लाक स्तर पर तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट ग्रामीण विकास मंत्रालय को भेजी जाएगी। वहां से तय किया जाएगा कि इन परिवारों के लिए क्या किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती। बस इन्हीं स्कीम के तहत इन गरीब परिवारों को लाया जाएगा। उन्हें ऋण दिलाने से लेकर मनरेगा के तहत काम दिलाया जाएगा। मुख्य जोर गरीब परिवार की आमदनी बढ़ाने पर होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

1 month ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

1 month ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

1 month ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

1 month ago