Categories: Government

पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें सभी औद्योगिक इकाइयां : यशपाल

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की जरूरत है और सभी औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने उपकरणों को बेहतर ढंग से प्रयोग करें। स्वच्छता का ध्यान रखें ताकि बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं प्रशासन भी औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए सभी प्रयास कर रहा हैं।

पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें सभी औद्योगिक इकाइयां : यशपाल

सभी संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह तो औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान करें। उपायुक्त यशपाल शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में उपस्थित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं दिया जाना संबंधित विभागों का कर्तव्य है और इसके लिए अधिकारियों को अपने से जुड़े कार्य दायित्व का निर्वाह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, बिजली, सीवरेज, सड़क, पार्क, सौंदर्यीकरण, जन सुरक्षा सहित संबंधित सेवाओं को समय रहते औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू व पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों का आवाहन किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की उद्योग व व्यापार संबंधी योजनाओं को विस्तार से समझकर शासन व प्रशासन के साथ मिलकर अपना सहयोग करें। स्वछता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उन्होंने सभी औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयां अपने उद्योग में समुचित व्यवस्था, संयंत्र, उपकरण दुरुस्त रखें ताकि किसी भी प्रकार का कोई भी पर्यावरण प्रदूषण ना होने पाए। उन्होंने आईटीआई के तहत चलने वाले स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के संबंध में कहा कि युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के लिए औद्योगिक इकाइयां अपना सहयोग करें और युवाओं को अपने यहाँ अवसर प्रदान करे।

इस अवसर पर फरीदाबाद इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन, आईएमएसएमई, फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, सरूरपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन फरीदाबाद, सेक्टर-31 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago