Categories: Government

सरकार ने लगाया पढ़ने पर लगाया उम्र का प्रतिबंध, देखिए कहीं पढ़ने का आपका सपना रह तो नहीं गया अधूरा

पढ़ लिख कर कुछ बनना हर व्यक्ति का सपना होता है, चाहे वो बच्चा हो या फिर युवा। पर कभी मजबूरी तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक तंगी व्यक्ति की सफलता के आगे रोड़ा बन जाती है। वहीं अब बदलते समय के साथ और सरकार के साथ के बाद अब जो व्यक्ति एक बात फिर अपने पढ़ने की इच्छा को पूरा करना चाहता था

उस को पूरा करने के लिए स्कूल हो या कॉलेज में प्रवेश के द्वार खोल दिए गए थे, ताकि व्यक्ति एक बार फिर अपनी पढ़ने की इच्छा को पूरा कर सकते।

सरकार ने लगाया पढ़ने पर लगाया उम्र का प्रतिबंध, देखिए कहीं पढ़ने का आपका सपना रह तो नहीं गया अधूरा

ऐसे व्यक्तियों के लिए अब सरकार से आयु की समय सीमा निर्धारित कर दी है। जिसके आधार पर अब 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश मिल सकेगा। इसका अर्थ यह है कि बोर्ड परीक्षा के लिए एक आयु वर्ग निर्धारित कर दी गई है।

जिस भी विधार्थी या युवा या अन्य किसी को प्रवेश लेना है और उनकी आयु निर्धारित आयु के आधार पर ज्यादा है तो उनका दाखिला अब नहीं किया जाएगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत न्यूनतम और अधिकतम आयु को लेकर सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसमें सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपल को कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा के तहत इन दिनों स्कूलों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कराए जाए, जिसको लेकर सभी स्कूलों को आयु के तहत ध्यान देने की जरूरत है।

दरअसल, बोर्ड परीक्षाओं के लिए एनरोलमेंट जारी है। इन दिनों किए जा रहे एनरोलमेंट के तहत अधिक आयु के स्टूडेंट्स का भी एडमिशन कराया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा बोर्ड की ओर से स्कूलों को नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जिसके अंतर्गत स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है कि परीक्षार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भरने बाद उसकी हार्ड कॉपी निकालते हुए परीक्षार्थियों के विवरणों का मूल रिकॉर्ड से मिलान कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।


वह इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए गुरुग्राम की जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर बोकन ने बताया कि 16 नवंबर तक स्कूलों को विद्यार्थियों का एनरोलमेंट कराना है, इसके बाद लेट फीस प्रक्रिया के साथ यह प्रोसेस जारी रहेगा। अलग-अलग चरणों में 14 दिसंबर तक 100 से 1000 लेट फीस छात्रों को देनी पड़ सकती है।

स्कूल के लिए आवश्यक सूचना-

ऐसी श्रेणी के परीक्षार्थी से लिया जाएगा यह शुल्क

परीक्षार्थियों का फोटो आवेदन फॉर्म में संबंधित स्कूल की ड्रेस में ही लगाना होगा। जिन स्टूडेंट्स का नाम स्कूल से आवेदन पत्र भरने से पहले कट चुका है ऐसे परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र नहीं भरे जाएंगे।
जो परीक्षार्थी एससी श्रेणी के हैं उनका शुल्क नहीं लिया जाएगा लेकिन माइग्रेशन और प्रैक्टिकल फीस ली जानी हैं।

किसी भी सब्जेक्ट में नहीं किया जाएगा संशोधन

हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य को दाखिला खारिज रजिस्टर पर शिक्षा अधिकारियों के साइन कराना जरूरी है। विद्यार्थियों से अतिरिक्त विषय का शुल्क लिया जाएगा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद किसी भी सब्जेक्ट में संशोधन नहीं किया जाएगा।

आधार कार्ड में विद्यार्थी का फोटो होना चाहिए नवीनतम

स्टूडेंट्स की ओर से फॉर्म भरवाने के समय जाति श्रेणी के संबंध में चीजें स्पष्ट करनी होगी बाद में उसमें संशोधन नहीं किया जाएगा। आधार कार्ड में विद्यार्थी का नवीनतम फोटो अपडेट करवाने की जिम्मेदारी भी स्कूल की ही होगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago