Categories: Government

जहरीली शराब से मौत के घाट उतरने वाले पीड़ित परिजनों को हरियाणा सरकार देगी दो लाख का मुआवजा

पिछले दिनों जहरीली शराब पीने के कारण हरियाणा में कईयों युवक की जान गवाने का मामला उजागर हुआ था। जिसके बाद से जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए इस पर नकेल कसने के लिए सरकार सख्त हुई थी।

वही जिन परिवार के लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। उक्त पीड़ित परिवारों को अब हरियाणा सरकार द्वारा राहत कोष के रूप में 2 लाख दिए जाएंगे।

गौरतलब, हरियाणा राज्य में लगातार जहरीली शराब के कारण लोग अपनी जान गवा रहे हैं, और यह शराब कहर बरपाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़। शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश भर में 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं मृतक सोनीपत, फरीदाबाद व पानीपत के भी है।

जहरीली शराब से मौत के घाट उतरने वाले पीड़ित परिजनों को हरियाणा सरकार देगी दो लाख का मुआवजा

सोनीपत में मृतकों की संख्या तीन, फरीदाबाद में दो और एक पानीपत जिले का शामिल है। कुल आंकड़ों की बात करें तो अब तक जहरीली शराब के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। जिनमे 36 सोनीपत के और आठ पानीपत के हैं।

मामले में पुलिस-प्रशासन ने गांव गुमड़ (सोनीपत) में शराब ठेकेदार के भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं प्रशासन का दावा है कि अब तक नौ लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

अवैध खुर्दा चलाने वाली विधवा को अदालत में किया पेश

सोनीपत के शाहपुर में ईंट-भट्ठे पर जहरीली शराब की सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पानीपत के गांव धनसौली में अवैध खुर्दा चलाने वाली विधवा सोनिया को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पहले सोनिया का पति अवैध खुर्दा चलाता था और तीन साल पहले उसकी मौत के बाद सोनिया ही इसे संभाल रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को टीम ने करनाल और यमुनानगर में भी शराब ठेकों से जांच के लिए सैंपल इकट्ठे किए थे। पानीपत में एक्साइज विभाग की टीम ने शुक्रवार को 10 शराब ठेकों से और सनौली थाना पुलिस ने छह सैंपल लिए थे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago