त्योहार के सीजन में मिलावटी मिठाइयों से रहें सतर्क, नकली मावा की करें पहचान

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही शुरू हो गया है रिश्तेदारों में मिठाइयों का लेनदेन। त्योहारों के समय अपनों को मिठाई देने का पुराना रिवाज आज भी बरकरार है और दीपावली के पावन उत्सव पर सभी भारतवासी एक दूसरे को मिठाईयां देते हैं।

त्योहार के सीजन में मिलावटी मिठाइयों से रहें सतर्क, नकली मावा की करें पहचान

त्योहार के लिए मिठाई की खरीदारी करते समय आप ठगे ना जाएं इसलिए बता दें कि बाजार में दुकानदारों ने ज्यादा मुनाफे की लालच में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार शुरू कर दिया है। फरीदाबाद समेत बल्लभगढ़ शहर में यूपी, राजस्थान व मेवात जैसे अन्य राज्यों से मिलावटी मावा धड़ल्ले से आ रहा है और यहां बिक भी रहा है।

दरअसल त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ने से सप्लाई में थोड़ी तंगी आई है। यही कारण है कि बाजार में दूध, घी और मावा की मांग दुगनी हो गई है लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती। ऐसे में कुछ व्यापारी अधिक मुनाफे की लालच में ग्राहकों को गुमराह करते हैं और मिलावटी मिठाई बेचते हैं।

बता दे कि मावे से बनने वाली मिठाइयों की डिमांड कई गुना बढ़ने से जिले में मिलावटी मावा आना शुरू हो गया है यह मावा रातों-रात दुकानों पर पहुंच जाता है जिन्हें बाद में मिठाइयों में अन्य केमिकल के साथ मिलाया जाता है ताकि गड़बड़ी पकड़ में ना आ सके। कुछ दुकानदार मिल्क पाउडर में रिफाइंड मिलाकर भी इसे तैयार करते हैं।

मिलावटी मिठाई और सिंथेटिक दूध से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है और साथ ही इसका सीधा असर सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप नकली मावा की पहचान करें और मिलावट के जहर से अपने मासूम बच्चों और परिवारों की रक्षा करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago