HomeGovernmentमदरसों में तैयार होते है लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले अपराधी...

मदरसों में तैयार होते है लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले अपराधी : साध्वी प्राची

Published on

हरियाणा राज्य के अंतर्गत फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के निकिता हत्याकांड के बाद लव जिहाद का मामला उबाल भर रहा है। जगह-जगह नेताओं द्वारा लव जिहाद के मामले पर टिप्पणी की जा रही है तो वहीं कहीं विवादित बयान के कारण खुद नेता सवालों के घेरे में खड़े हो रहे।

ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची के साथ हुआ जहां उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया।

मदरसों में तैयार होते है लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले अपराधी : साध्वी प्राची

कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया है कि मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अरब देशों से फंडिंग की जा रही है।

साध्वी प्राची ने लव जिहादियों को बीच सड़क फांसी की सजा देने और इसकी फंडिंग के पीछे की साजिश की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार अगर सख्त होगी तभी कहीं जाकर ऐसे मामलो मे नकेल कसी जा सकें।

वही मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने लव जिहाद के मामले पर बोलते हुए कुरान की आयतों का हवाला देकर मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओं पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं

मदरसों में तैयार होते है लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले अपराधी : साध्वी प्राची

जिससे देश में विद्रोह की भावना पैदा हो और अशांति फैले। हिंदू समाज ऐसे कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और एक संदेश देना चाहिए।

जिससे ऐसी ताकतें जो देश में अशांति फैलाना चाहती हैं वह अपना रास्ता बदल दें। मेरी मांग है लव जिहादियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए।

साध्वी प्राची अपना बयान देते हुए यहीं नहीं रुकी उन्होंने मथुरा मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर काफी नाराजगी भी जताई। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ है।

इतना ही नहीं घसीट घसीट कर उन्हें घरों से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा वही हमारे मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों द्वारा मंदिर में नमाज पढ़ने का जो प्रोपेगेंडा चला आ रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this