इलाज बीच में छोड़ चुके टीबी रोगियों की मदद कर रही है जिला रैडक्रॉस सोसायटी : यशपाल यादव

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन यशपाल ने बताया कि जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी ग्रस्त मरीजों के लिए विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना, सेमिनार का आयोजन करना, संस्थाओं के माध्यम से लोगों को जागृत करने का कार्य से निरंतर किया जा रहा है।

इलाज बीच में छोड़ चुके टीबी रोगियों की मदद कर रही है जिला रैडक्रॉस सोसायटी : यशपाल यादव

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी व हरियाणा रैडक्रॉस चंडीगढ़ के सहयोग से संस्था द्वारा एक नया कार्यक्रम टीबी प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें टीबी रोगियों द्वारा बीच में ही इलाज छोड चुके बीमारों की पहचान करने उपरांत अपनी दवाइयों को नियमित लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि पिछली 30 सितंबर 2020 तक 153 इलाज छोड़ चुके टीबी रोगियों का इलाज कराया गया है। इससे से 78 रोगियों को दवाई देकर ठीक किया गया है और इनमें से दो रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो मरीज अपने राज्यों को वापस जा चुके हैं और एक मरीज को बहुत बार समझाने के बावजूद भी दवाई को बीच में छोडक़र जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिला में 70 रोगियों का इलाज अभी चल रहा है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर इस बारे जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को इस बीमारी के लक्षण एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया जाता है।

इसके अतिरिक्त संस्था के द्वारा समय-समय पर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करने हेतु सेमिनारों का भी आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत रोगियों को उनके स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन डाइट बारे भी अवगत करवाया जाता है ताकि रोग पीडि़त व्यक्ति के स्वास्थ मे निरंतर सुधार हो सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago