एनजीटी का आदेश सराहनीय, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पटाखों पर विराम जरूरी : बीआर भाटिया

प्रदूषण में हो रहे इजाफे को देखते हुए एफआईए अध्यक्ष बीआर भाटिया ने एनजीटी द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन किया है। हाल फिलहाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया है कि 9 नवंबर से 30 नवंबर की आधी रात तक एनसीआर में पटाखों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

इस दौरान न पटाखे जलाए जाएंगे न ही उनकी बिक्री की जाएगी। ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा यह कदम खतरनाक तरीके से फैल रहे प्रदूषण को देखते हुए उठाया गया है। आपको बता दें कि फरीदाबाद में पिछले काफी समय से प्रदूषण की मात्रा काफी तेज़ी से बढ़ रही है ऐसे में फरीदाबाद वासी चिंतित नजर आ रहे हैं।

एनजीटी का आदेश सराहनीय, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पटाखों पर विराम जरूरी : बीआर भाटिया

एफआईए अध्यक्ष बीआर भाटिया का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लिया गया यह फैसला सराहनीय है। पटाकों पर लगी रोक से पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा और प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आएगी। उनका कहना है कि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार को नियमित रूप कदम उठाने की जरूरत है।

क्षेत्र में हर जगह धूल मिट्टी उड़ती है जिससे प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन को जरूरत है कि जल छिड़काव किया जाए और धूल को उड़ने से रोका जाए। उन्होंने फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण के चलते यहाँ की आवाम से अपील की है कि वह भी पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर हो।

उन्होंने फरीदाबाद की जनता से अपील की है कि कम से कम गंदगी फैलाई जाएं जिससे प्रदूषण नियंत्रण में आ सके। उनका कहना है कि क्षेत्र में जनता अपने द्वारा फैलाए गए कूड़े को जलाती है जिससे प्रदूषण बढ़ जाता है।

ऐसे में जरूरत है यह समझने की कूड़ा फैलाने पर रोक लगाईं जाए और प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने एनजीटी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि त्यौहार मनाने के लिए पटाखे इकलौता विकल्प नहीं है। इस बार त्यौहारों में खुशियां बांटने की जरूरत है और पर्यावरण संरक्षण उन खुशियों का गुरुमंत्र है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago