निकिता के इंसाफ पर मुआवजे ने डाला पहरा, क्या मिल पाएगा बिटिया को न्याय ? : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं हूँ फरीदाबाद एक बदनसीब शहर जिसमे जन्मी एक बेटी के इंसाफ का मोल चंद रुपयों में तोल लिया जाता है। मैं बात कर रहा हूँ उस अभागी निकिता के इंसाफ की जो अब हमारे बीच नहीं है। ये वही निकिता है जिसको इस समाज ने वीरांगना का खिताब देकर उससे उसका इंसाफ खरीद लिया है।

ये वही निकिता है जिसके इंसाफ की जगह अब करोड़ रूपये के मुआवजे ने ले ली है। ये वही निकिता है जिसकी मौत के मातम के बीच उसके भाई को सरकारी नौकरी देने की बात की जा रही है। दिल काँप उठता है यह सोच कर कि उस बच्ची पर क्या गुजरी होगी जब वो हैवान उसकी आँखों के आगे मौत का चोला पहनकर आए थे।

निकिता के इंसाफ पर मुआवजे ने डाला पहरा, क्या मिल पाएगा बिटिया को न्याय ? : मैं हूँ फरीदाबाद

वो अपना बचाव भी नहीं कर पाई पर उसकी आत्मा को उम्मीद थी कि उसके अपने, यह समाज और मैं बदनसीब फरीदाबाद उसे इंसाफ जरूर दिलवाऊंगा पर अब हम सब हार गए है। किसी की आँख पर मुआवजे की पट्टी बांध गई है, तो कोई धर्म रक्षण के लिए युद्ध के मैदान में उतरने को आमादा है। पर आज मैं फरीदाबाद एक सवाल पूछना चाहता हूँ।

जब निकिता नहीं तो मुआवजा कैसा ? क्या निकिता की जान की कीमत एक करोड़ रूपये से तोली जा सकती है ? मैं जानता हूँ कि इस समय तोमर परिवार का दुख सबसे बड़ा है फिर निकिता के इंसाफ के बीच यह पैसे कहाँ से आए ? परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर नहीं है।

निकिता के पिता कार्यरत हैं और उसका बड़ा भाई 23 वर्षिय नवीन पूर्ण रूप से पैसे कमाने के लिए सक्षम है ऐसे में मुआवजे की क्या जरूरत ? नवीन पढ़ा लिखा है तो क्या वह खुद से नौकरी नहीं ढूंढ सकता? मैंने निकिता की शोकसभा में परिवार की मांगे सुनी हैं और उन्हें सुनने के बाद मेरा दिल बैठ गया है।

परिवार की पहली मांग है एक करोड़ का मुआफजा। दूसरी मांग है निकिता के भाई के लिए सरकारी नौकरी और तीसरी मांग है निकिता के नाम पर कॉलेज के नाम को रखा जाना। क्या इन तीनों मांगो में अतिरिक्त निकिता के परिवार की कोई और मांग नहीं ? कहाँ है निकिता के हत्यारों की फांसी और एनकाउंटर की मांग ? कहाँ है आरोपियों के परिवार को सजा दिलाने की मांग ?

अब निकिता का इंसाफ खरीद लिया गया है। निकिता का इंसाफ खरीदा है सियासतदानो ने। निकिता का इंसाफ खरीदा है घड़ियाली आसुओं ने। मैं पूछना चाहता हूँ की फरीदाबाद में आए दिन लोग सड़क दुर्घटना से मौत के घात उतर जाते हैं। प्रशासन क्या उन सभी के परिवारों को एक करोड़ रूपये का मुआफजा देने के लिए तैयार है ?

जानता हूँ कि आप लोग सोच रहे होंगे कि मैं निकिता के साथ हुए अपराध को सड़क दुर्घटना से क्यों तोल रहा हूँ। मैं यह इसलिए कर रहा हूँ क्यूंकि मैं आपको बताना चाहत हूँ कि इंसाफ मांगने के लिए एकमात्र विकल्प मुआवजा नहीं है। इंसाफ चाहिए तो मुआवजे से ऊपर उठना होगा और यह सोचना होगा कि अपराधी को इतनी कट्टर सजा मिले की अगली बार से ऐसे जघन्य अपराध न हो पाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago