Categories: Government

हरियाणा गठबंधन सरकार को जनता ने बरोदा उपचुनाव में दिया मुंह तोड़ जवाब: कुमारी शैलजा

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बरौदा में कांग्रेस की जीत हरियाणा की जनता की जीत है औऱ ये किसानों के खिलाफ बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ हरियाणा की जनता का फैसला है।

चुनाव जीतने के तमाम अनुचित हथकंडे आजमाने के बावजूद हरियाणा की गठबंधन की सरकार को यहां हार का मुंह देखना पड़ा और ये साफ संदेश है कि जनता ने इन्हें नकार दिया है।उन्होंने इस जीत के लिए बरोदा की जनता का धन्यवाद किया जिसने ये फैसला दिया, साथ ही राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का भी धन्यवाद किया जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने ये जीत हासिल की।

हरियाणा गठबंधन सरकार को जनता ने बरोदा उपचुनाव में दिया मुंह तोड़ जवाब: कुमारी शैलजा

कुमारी सैलजा आज बरौदा में कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल की जीत के पश्चात दिल्ली स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत देकर बरौदा की जनता ने दिखा दिया है कि उन्हें ना तो केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही भरे फैसले मंजूर हैं और ना ही प्रदेश में भाजपा-जजपा की सरकार की कार्यप्रणाली ही जनहित में दिख रही है।

इस चुनाव का परिणाम सीधे-सीधे केंद्र के काले किसान कानूनों के खिलाफ हरियाणा की जनता का फैसला है औऱ जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब इन काले कानूनों की पैरवी करने वाली हरियाणा की भाजपा- जजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। ये दोनों पार्टियां पिछली बार अलग अलग लड़ी थी, लेकिन इस बार मिलकर चुनाव लड़ी हैं, बावज़ूद इसके कांग्रेस की जीत का मार्जन दोगुणा से ज़्यादा हो गया, यानि भाजपा-जजपा का ये गठबंधन मिलकर भी कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इस चुनाव को जीतने के लिए प्रदेश सरकार ने तमाम हथकंडे अपनाए और हर तरह से वोटर्स को लुभाने की कोशिश भी की। लेकिन बरौदा की जनता ने मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त शराब और वोट खरीदने के लालच को जिस तरह से नकार कर कांग्रेस की नीतियों का साथ दिया है उसके लिए वे लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के हितों की बात करती रही है और उनकी फसलों के समर्थन मूल्य के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

बुधवार 11 नवंबर को भी कांग्रेस किसानों के हक के लिए पानीपत में एक ट्रेक्टर रैली का आयोजन करेगी, जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल जी करेंगे। कुमारी सैलजा ने दौहराया कि जब तक ये किसान विरोधी केंद्र और हरियाणा की सरकारें काले कानूनों में बदलाव नहीं करेंगी, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और बरौदा उपचुनाव में जनता ने दिखा दिया है कि कांग्रेस के इस संघर्ष को हरियाणा की जनता का समर्थन अब मिल चुका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago