HomeInternationalजानकर होगा हैरानी, सऊदी अरब कैसे करता हैं हज यात्रियों का इंतजाम...

जानकर होगा हैरानी, सऊदी अरब कैसे करता हैं हज यात्रियों का इंतजाम जानिए

Published on

दुनियाभर के लाखों मुसलमान मीना पहुंचकर और तराबीह की रस्म के साथ हज की शुरुआत करते है। पांच दिनों की रस्म होती है, जिसे ऐसे मुस्लिम पूरा करते हैं, जो शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हैं। सऊदी अरब स्थित मक्का मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र शहर है और हज सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य है।

सभी मुस्लिमों के लिए जीवन में एक बार हज करना जरूरी है।भारत से मक्का मदीना के सफर पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते सऊदी अरब की सरकार ने यात्रा की अनुमति पाने वाले भारतीय मुस्लिमों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत की कटौती करने का एलान किया है।

जानकर होगा हैरानी, सऊदी अरब कैसे करता हैं हज यात्रियों का इंतजाम जानिए

इसके साथ ही आपको बता दे कि ज्यादा हज यात्रियों का इंतजाम सऊदी अरब हमेशा से सफलता पूर्वक करते आ रहा है। हज में जाने वाले लोगों के लिए रहने, खाने, और मेडिकल से संबंधित सारे इंतजाम बड़ी ही आसानी से सऊदी अरब कर लेता है।

crowd of people gathering around kaaba site
Photo by Shams Alam Ansari on Pexels.com

हर साल लाखों यात्रियों का इंतजाम करना कोई आसान काम नहीं है लेकिन सऊदी अरब सरकार ने इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया और उसमे कामयाबी भी हासिल की।

जानकर होगा हैरानी, सऊदी अरब कैसे करता हैं हज यात्रियों का इंतजाम जानिए

सऊदी अरब द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 20 लाख से ज़्यादा लोग हज के लिए सऊदी स्थित मक्का पहुंचते रहते है और ये आंकड़ा हर साल बढ़ती जा रही है। ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि लाखों लोगों के लिए भोजन, ठहरने, सुरक्षा और देखभाल के तमाम इंतज़ाम कैसे होते हैं और किसकी क्या भूमिका होती है। दरअसल ऊदी अरब सरकार का हज और उमरा मंत्रालय हज के सालाना तीर्थाटन का पूरा ज़िम्मा लेता है।

जानकर होगा हैरानी, सऊदी अरब कैसे करता हैं हज यात्रियों का इंतजाम जानिए

हर साल यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनज़र बेहतर इंतज़ाम करने की चुनौतियां बनी हुई हैं। कुछ लोग हर बार इंतज़ामों को लेकर नाखुशी ज़ाहिर करते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां लाखों लोगों के लिए इंतज़ाम करने का बीड़ा उठाया जाता है।

जानकर होगा हैरानी, सऊदी अरब कैसे करता हैं हज यात्रियों का इंतजाम जानिए

यात्रियों के रुकने के लिए अस्थायी टेंटों की व्यवस्था की जाती है। भोजन के लिए यहां कई तरह के अस्थायी स्टॉल, भोजनशालाएं और ग़रीबों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था की जाती है। हज यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनज़र मक्का और उसके रूट पर कई तरह के मेडिकल सुविधा कैंप होते हैं।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this