सावधान : बिना मास्क घूमने पर अब यह लोग भी काट सकते हैं आपका चालान

महामारी के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा सरकार इस महामारी से निपटने के लिए सख्त रुख अपना रही है। बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 खतरनाक स्तर पर बढ़ रहे हैं। 46 दिन बाद फिर से 1 दिन में ढाई हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं 36 दिन बाद मौत का आंकड़ा 20 के भी पार हो गया है। ऐसे में सरकार की चिंता स्वभाविक है बढ़ते मामलों को नियंत्रण में करने के लिए सरकार अलर्ट हो गई है।

सावधान : बिना मास्क घूमने पर अब यह लोग भी काट सकते हैं आपका चालान

महामारी से बचने के लिए सरकार ने सभी गाइडलाइंस पहले ही जारी किए हुए हैं। साथ ही लोगों को भी इनलाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यदि फिर भी कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जा रहा है उसका चालान सरकारी अधिकारी कर रहे हैं।

सरकार का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और इसके लिए ही अब पटवारी ग्राम सेवक और कानूनगो को भी बिना मास्क मिलने वाले व्यक्ति के चालान करने का अधिकार दिया जाएगा।

इसके लिए मुख्य सचिव विजय वर्धन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपयुक्त तो और अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। डीसी एसपी और अन्य अधिकारियों से कहा गया है कि वह मात्र ना पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करें तथा और भी जो गरीब आदिवासी और पिछड़े इलाके के लोग हैं उन्हें जागरूक करें।

भिवानी, गुड़गांव, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, करनाल, पानीपत, व जींद इन सभी शहरों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक के सक्रिय मरीजों की संख्या 17944 हो गई है। इतना ही नहीं इनमें से 70% मरीज होम आइसोलेशन में है जिनका घर पर इलाज चल रहा है। ऐसे में सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती और यही कारण है जिसकी वजह से अब ग्राम सेवक पटवारी और कानूनगो को भी चालान करने का अधिकार दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago