बॉलीवुड के इन सितारों के घर पर होती है आलिशान पार्टी, नंबर 5 ने पार्टी में शराब पीकर किया था हंगामा

बॉलीवुड के इन सितारों के घर पर होती है आलिशान पार्टी, नंबर 5 ने पार्टी में शराब पीकर किया था हंगामा :- दिवाली में लेकर बॉलीवुड में काफी उत्साह देखने को मिलता है। हर साल पार्टी की जाती है। फ़िल्म जगत से जुड़े तमाम बड़े सेलेब्रिटीज़ अपने अपने आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं।

इस साल महामारी के चलते दिवाली दावत को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पर बात की जाए बॉलीवुड में होने वाली आलीशान पार्टीयों तो यह फेहरिस्त काफी लंबी है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को अपने रुबाब और रसूख के लिए जाना जाता है। शाहरुख अपने फैंस के बीच अपने शाही अंदाज को लेकर काफी पॉपुलर हैं। जितने रॉयल शाहरुख खुद हैं उससे कई ज्यादा बड़ी उनकी दिवाली पार्टी होती है।

बीते साल शाहरुख के घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दावत में फ़िल्म जगत के सभी सेलेब्स ने शिरकत की थी। शाहरुख की दावत में डेकोरेशन और खाने के मेनू तक हर चीज़ काफी ग्रैंड थी। पार्टी में आए सभी सेलेब्स ने काफी फन किया था।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अपने स्टाइल को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। उनका अंदाज़ हर किसी को काफी पसंद है। पर कम ही लोग जानते हैं कि अनिल को पार्टी करना का काफी शौक है। उन्हें दिवाली के समय पर दावत करना अच्छा लगता है।

बीते साल अनिल कपूर ने भी अपने आवास पर काफी बड़ा आयोजन किया था। पर उनकी पार्टी की खास बात रही उनकी छोटी बेटी रिहा कपूर द्वारा की गई साज सज्जा जो हर किसी को काफी पसंद आई थी। रिहा ने पार्टी में हुए तमाम इंतज़ाम अपने आप से किए थे।

एकता कपूर

टेलेविज़न क्वीन एकता कपूर भी दीवाली पार्टी के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी अपने आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के साथ साथ टीवी जगत की सितारे भी नजर आए थे।

एकता की दिवाली पार्टी में आए सभी लोगों ने खूब एन्जॉय किया। पर जैसे ही सोशल मीडिया पर एकता की तस्वीर साझा की गई तो सबने उन्हें उनके कपड़ो को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिवाली पार्टी की फेहरिस्त में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी गत वर्ष अपने आवास पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। उनकी दावत में फ़िल्म जगत के सूरमाओं ने शिरकत की थी।

आपको बता दें कि बिग बी को दावतों का खास शौक नहीं है पर दिवाली का त्यौहार उनके मन के करीब है इसलिए वह इस त्यौहार को धूम धाम से मनाते हैं। उनके साथ उनके परिवार के सभी सदस्य भी इस पार्टी में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते हैं।

संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी दिवाली पार्टी का आयोजन कर चुके हैं। उन्हीने अपने आवास पर दिवाली की दावत रखी थी जिसमे उनके खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

संजय दत्त की दिवाली पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो चुका है। इस वीडियो में संजय शराब के नशे में धुत्त हैं और मीडिया कर्मियों को टपोरी अंदाज़ में खाना खाने के लिए कह रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago