Categories: Government

परिवार पहचान पत्र नि:शुल्क बनाए जा यदि कोई पैसे ले तो उसकी शिकायत हमें दे: एसडीम अपराजिता

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि उपमंडल में परिवार पहचान पत्र नि:शुल्क बनाए जा रहें है। उन्होंने आम जन से कहा कि यदि कोई परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए फीस लेता है तो इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय में करें, उनके खिलाफ सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई अटल सेवा केन्द्र और सीएससी सैन्टरो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वीएलई द्वारा परिवार पहचान पत्र बनाने के फीस ली जाने की शिकायत मिलती है तो उसका लाइसेंस रद्द करके कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

परिवार पहचान पत्र नि:शुल्क बनाए जा यदि कोई पैसे ले तो उसकी शिकायत हमें दे: एसडीम अपराजिता

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाने के सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आम जन घर बैठे आनॅलाईन वेबसाइट www.meraprivar.haryana.gov.in पर भी परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आलावा उपमंडल में सरल केन्द्र और सीएससी सैन्टरो में आम जन की सुविधा के लिए परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य प्रशासन द्वारा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो का परिवार पहचान पत्र बनाने में सहयोग लिया जा रहा है। उपमंडल में गत शनिवार और रविवार को दो दिनों में पांच कॉलोनीयों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया गया था।

उन्होंने बताया कि भविष्य में परिवार पहचान पत्र बनाने के बाद सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को इसी के माध्यम से मिलेगा। परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूकता अभियान बारे प्रशासनिक अधिकारियों और वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो तथा समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो का सहयोग भी लिया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago