Categories: Faridabad

जिले में बढ़ रहा है प्रदूषण का कहर जाम में रुकी गाड़िया भी जिम्मेदार

फरीदाबाद में शुक्रवार को भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी एयर बुलेटिन के अनुसार जिले का एक्यूआई 448 दर्ज किया गया था।

लगातार दिन एक्यूआई खतरनाक स्तर पर है।प्रदूषण की वजह से आखों में जलन हो रही है, लेकिन लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण के डर की वजह से बहुत कम लोग ही इलाज के लिए अस्पताल जा रहे हैं और घरेलू उपचार कर रहे हैं।

जिले में बढ़ रहा है प्रदूषण का कहर जाम में रुकी गाड़िया भी जिम्मेदार

घरेलू उपचार आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बता दें जिले में प्रदूषण के स्तर बढ़ रहा है

14 तक खुश्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क बना रहने की संभावना है। रात का तापमान कम होने और पूर्वी हवा चलने की संभावना के कारण सुबह के समय हल्की धुंध/स्मॉग जैसा मौसम और बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

शाम होते ही फिर बढ़ा स्मॉग
दिन के समय धूप बाकी दिनों की तुलना में थोड़ी तेज रही। इस कारण दोपहर के समय स्मॉग कुछ हल्का हो गया, शाम होते ही फिर स्मॉग का असर बढ़ गया। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।

हवा में बढ़े जहरीले कणों की संख्या
फरीदाबाद जिले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार एक्यूआई स्तर 448 रहा। एनसीआर में फरीदाबाद सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा।

पहले स्थान पर 476 एक्यूआई के साथ दिल्ली रहा। हवा में जहरीले कण की संख्या बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, गले में तकलीफ की समस्या सामने आई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार हल्की बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago