Categories: India

खुशखबरी:अब दिल्ली मेट्रो यात्रियों को देगी बड़ी राहत,और भी आसान होगा सफर

दिल्ली मेट्रो गुरुवार से पहली बार कुछ व्यस्त स्टेशनों पर सुबह और शाम के समय औसत वेटिंग टाइम के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी मुहैया कराएगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह सूचना व्यस्त समय के दौरान ऐसी स्थिति में मुहैया कराई जाएगी जब इंतजार का समय 20 मिनट से अधिक हो। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को उनकी यात्रा की प्रभावी योजना बनाने में मदद करना है ताकि इस महामारी के समय एंट्री और एग्जिट गेट पर लंबी कतार न लगे।

http://<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>In a first, DMRC will provide real-time average waiting time at selected busy stations during morning &amp; evening peak hours, in case the waiting time goes beyond 20 minutes. This initiative is aimed at helping commuters plan their journey so as to avoid long queues at entry/exit.</p>&mdash; Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें? (@OfficialDMRC) <a href=”https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1326497655669760000?ref_src=twsrc%5Etfw”>November 11, 2020</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि पहली बार दिल्ली मेट्रो रेल निगम चुनिंदा व्यस्त स्टेशनों पर सुबह और शाम को भीड़भाड़ वाले समय के दौरान औसत वेटिंग टाइम के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा। ऐसा तब किया जाएगा जब इंतजार का समय 20 मिनट से अधिक हो।’ इसमें कहा गया है कि इसकी शुरुआत 12 नवंबर से आधिकारिक सोशल मीडिया पेज, डीएमआरसी के हैंडल पर सुबह के ‘पीक ऑवर्स’ (सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे) और (शाम 5:30 बजे से 7:30 तक) दस स्टेशनों पर औसत प्रतीक्षा समय को लेकर अद्यतन जानकारी पोस्ट की जाएगी।

खुशखबरी:अब दिल्ली मेट्रो यात्रियों को देगी बड़ी राहत,और भी आसान होगा सफर

फिलहाल इन स्टेशनों पर मिलेगी सहूलियत
डीएमआरसी ने कहा कि इस पहल के तहत आने वाले स्टेशनों में – चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, हुडा सिटी सेंटर, लाल किला, बाराखंभा रोड, जेएलएन स्टेडियम और साकेत शामिल हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago