Categories: Health

लॉक डाउन में लोगों के बढ़ते कदम ने बढाया कोरोना का कहर, संख्या हुई 84

लॉक डाउन में लोगों के बढ़ते कदम ने बढाया कोरोना का कहर :- लॉकडाउन में दी गई छूट में लोगों द्वारा उठाई जा रही लुफ्त के चलते फरीदाबाद पर एक बार फिर कोरोना के घने कोहरे की चादर ओढ़ी हुई प्रतीत हो रही है।

ना ही कोरोना का कहर थमने का नाम ले रहा है और ना ही लोगों के कदम रुकने को राज़ी है। ऐसे में आमजन के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है।

हर एक दिन बीतने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। स्मार्ट सिटी में अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 2 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में आमजन के बढ़ते कदम खुद वा खुद अपने लिए कोरोना संक्रमण को दावत दें रहे हैं।

फरीदाबाद के नोडल अधिकारी एवं डॉक्टर रामभगत ने फरीदाबाद के मामलों पर नियंत्रण आउट ऑफ कंट्रोल की स्थित के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में कोरोना वायरस से कुल 84 लोग संक्रमित हो चुके है।

जिनमे से 35 बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने निवास पहुंच चुके हैं। अब तक कोरोना का कहर 2 मरीजों की जान लील चुका है तो वहीं अभी तक 35 मरीज अस्पताल में भर्ती है उनके इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 3881 को सर्विलियंस पर लिया जा चुका हैं। जिनमे से अभी भी 819 लोग सर्विलांस पर है। अभी तक जांच के लिए 4511 सैंपल भेजे गए थे जिसमें से 3915 की रिपोर्ट नेगेटिव आईं है।

वहीं अभी भी 512 रिपोर्ट्स का इंतजार किया रहा हैं। 3855 लोग अभी भी अंदर सर्विलांस पर है। 1518 लोग अभी तक 28 दिन की सर्विलांस की अवधि को पूरा कर चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago