म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम का प्लान, गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बनेगा साइकिल ट्रैक

प्रदेशों में लोगों के स्वस्थ रहने और नियमित रूप से व्यायाम को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार, प्रशासन और नगर निगम निरंतर प्रयास कर रहा है। फरीदाबाद में अनेकों जगहों और सडकों पर निगम की सहायता से साइकिल ट्रैक्स का निर्माण किया गया है जहाँ रोज़ अनेकों लोग आ कर बिना किसी दिक्कत के साइकिल चला सकते हैं। ऐसे ही योजना म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम ने तैयार की है जिसके तहत गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।

म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम का प्लान, गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बनेगा साइकिल ट्रैक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो साइकिलिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक और फायदेमंद एक्सरसाइज है। साइकिलिंग न सिर्फ हमारी मांसपेशियों को टोन करती है बल्कि हृदय को भी स्वस्थ रखती है। इतना ही नहीं, डायबेटीज़ और स्ट्रेस मैनेजमेंट में भी साइकिलिंग बहोत लाभकारी है।

साइकिलिंग के अनेकों फायदों को ध्यान में रखते हुए निगम ने पहले भी गुरुग्राम और फरीदाबाद की सडकों पर साइकिल ट्रैक बनवाये हैं लेकिन जो लोग गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर अक्सर ट्रेवल करते हैं, उनके लिए यह ख़ुशी की खबर है।

म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम के अधिकारियों ने बताया कि एक योजना के तहत गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर साइकिल ट्रैक बनाने का विचार बन रहा है। 18 नवंबर को होने वाली मीटिंग में अजेंडे के तहत यह प्रस्ताव रखा जाएगा। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) और म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम (MCG) साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम के जॉइंट कमिश्नर हरिओम अत्तरी ने बताया कि प्रदूषण को नियंत्रण में करने और लोगों में फिटनेस और एक्सरसाइज के महत्त्व को समझने के लिए जागरूकता के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर भी ज़रूरी है। गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर साइकिल ट्रैक बनाने के लिए खुशबू चौक से लेकर टोल प्लाज़ा तक सर्वे किया जाएगा।

उसके बाद ही 11 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस निर्माण में राहगीरी नामक एक संस्था भी गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) और म्युनिसिपल कारपोरेशन गुरुग्राम (MCG) का सहयोग कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago