अगर आप मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गजेस्ट्स लेते हो तो सबसे बड़ी समस्या बैटरी की होती है। लोग हमेशा बैटरी बैकअप देखते हुए कोई सामान खरीदते है। आम तौर पर कोई सामान लेने पर बैटरी ज्यादा से ज्यादा 2 दिन तक चलता है और फिर उसे चार्ज करना पड़ता है।
लेकिन अब आपको बैटरी चार्ज करने के झमेले से छुटकारा मिलने वाला है। अब एक ऐसी बैटरी बन चुकी है जिसे एक बार चार्ज करने पर आपको अगले 28 हजार साल तक चार्ज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

अगर इस बैटरी को फोन, इलेक्ट्रिक गैजेट्स या इलेक्ट्रिक कार में लगा दिया जाए तो आपको फिर कभी भी इन्हें चार्ज नहीं करना पड़ेगा। यानी अब आपकी जिंदगी बदलने वाली है। आपको बता दे कि पिछले दिनों कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने ऐसी ही बैटरी बनाने का दावा किया है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर उसे 28 हजार साल तक चार्ज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
मतलब अगर आप उस बैटरी को अपने स्मार्टफोन या घडी में लगा दें तो बैटरी 28 हजार साल तक डिस्चार्ज नहीं होगी। ये बैटरी NDB कंपनी ने बनाई है। इस बैटरी को एक आर्टिफिशियल डायमंड के छोटे से बॉक्स में कार्बन 14 न्यूक्लियर वेस्ट में फंसाकर बनाया गया है।
कंपनी का दावा है कि ये बैटरी पूरी तरह सुरक्षित है। इसके ऊपर रेडियोएक्टिव हीरे से एक लेप लगाया गया है, जिसकी वजह से ये लीक नहीं होगा। बैटरी के अंदर ही बिजली स्टोर होगी।
आपको बता दे आज के समय में हमारा आधा समय अपने फोन, इलेक्ट्रिक घड़ी, इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते बीत जाता है। लेकिन अब इस सारे झंझट से आजादी मिल जाएगी। अब आपको अपने मोबाइल को चार्ज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…