Categories: Government

करीब तीन साल बाद भी नगर निगम के 40 वार्ड में से एक के सर भी नहीं सज सका आदर्श वार्ड का खिताब

भले ही आए दिन नगर निगम प्रशासन और नेताओं द्वारा अपने वार्ड में विकास का राग अलापा जाता है। इसके बावजूद भी वार्ड की खस्ता हालत आमजन को सौगात के रूप में सालों से मिली हुई है। ऐसे में जहां नगर निगम के पास 40 वार्ड का खजाना है

बावजूद इनमें से एक को भी आदर्श बना पाए रखने में नगर निगम असमर्थ साबित हुआ है। ऐसे में बड़े खेद की बात है कि करीब 3 वर्ष बीत चुके हैं बावजूद आज तक नगर निगम एक वार्ड को भी आदर्श नहीं बना पाया।

करीब तीन साल बाद भी नगर निगम के 40 वार्ड में से एक के सर भी नहीं सज सका आदर्श वार्ड का खिताब

कई बार पांच वार्डों को आदर्श बनाने की पहल की गई थी, मगर आज तक काम पूरा नहीं हुआ है। आदर्श वार्ड बनाने की कोशिश मात्र खानापूर्ति ही साबित हुई है। यही वजह है कि आज भी हर वार्ड में गीला व सूखा एक साथ एकत्र किया जा रहा है।

वैसे तो नगर निगम द्वारा इकोग्रीन की सहायता से हर वार्ड को साफ व स्वच्छ रखने का दावा किया जाता है। मगर वास्तविकता बिल्कुल इसके विपरीत है। बता दे कि इकोग्रीन ने दिसंबर, 2017 में घर-घर से कचरा एकत्र करने का काम शुरू किया था।

इकोग्रीन को एमओयू के मुताबिक हर वार्ड से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करना था, मगर आज तक ऐसा नहीं हो पाया था। कुछ महीने पहले इकोग्रीन ने वार्ड नंबर 7, 12, 27, 30 तथा 35 को आदर्श वार्ड बनाने का काम शुरू किया था।

इकोग्रीन के वाहनों में कर्मचारियों की ओर से शुरुआती समय में तो गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाने लगा था। मगर कुछ समय बीतते ही अब फिर वही स्थिति बन गई है। वाहनों में कर्मचारी गीला व सूखा कचरा एकत्र करने के मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

लोग भी जागरूक नहीं हैं। वही आमजन का कहना है कि कूड़ा उठाने वाला वाहन रोजाना नहीं आता है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम के निगमायुक्त की कथनी

निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि हम सभी वार्डों को धीरे-धीरे आदर्श बनाएंगे। आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है। इकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने वाहनों की संख्या बढ़ाएं। पहले चरण में पांच वार्डों को आदर्श बनाएं। गीला कचरा अलग से एकत्र करें, ताकि खाद बनाई जा सके।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago