हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी छात्रा, मौके पर ही तोड़ दिया दम

टाउन नंबर पांच में मंगलवार सुबह 11 हजार वॉल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय सीए अंतिम वर्ष की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने टाउन नंबर पांच के निरंकारी चौक पर जाम लगा कर मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार कक्कड़ से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। मृतका की पहचान टाउन नम्बर पांच एच ब्लॉक निवासी 22 वर्षीय शीला धूपड़ के रूप में हुई।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी छात्रा, मौके पर ही तोड़ दिया दम

वह सुबह करीब 11 बजे कंबल सुखाने के लिए छत पर चढ़ी थी। जैसे ही उसने कंबल रस्सी पर डाला तो वह बराबर से गुजरने वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। छात्रा को झुलसता देख उसके पड़ोसी नीचे दौड़ आए। छात्रा के परिजनों ने उसे नीलम चौक के पास एस्कॉर्ट्स फोर्टिज अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

घटना से गुस्साए परिजनों ने शाम करीब चार बजे निरंकारी चौक के पास जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एनआईटी थाना एसएचओ फूल कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया। परिजनों ने थाना एसएचओ से मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की।

उपमंडल नंबर तीन की एसडीओ उर्मिला ग्रेवाल भी मौके पर पहुंची। उन्हीने सहायता का भरोसा दिया मगर, लोग शांत नहीं हुए। इसके बाद एनाआईटी मंडल के कार्यकारी अभियंता कुलदीप नेहरा पहुंच गए। उन्होंने भी लोगों को विभाग के नियमानुसार सहायता का भरोसा दिया।

पर वहां मौजूद लोग अधीक्षण अभियंता से बात करने की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार कक्कड़ से परिजनों की फोन पर बात करवाई। अधीक्षण अभियंता ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago