हरियाणा सरकार द्वारा कराया गया 5 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, जारी किया नियुक्ति का आदेश

पलवल की जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें पलवल के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। आरटीए, पंचकूला के सचिव महावीर सिंह को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

महेन्द्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्राम कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है। करनाल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) आयुष सिन्हा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा सरकार द्वारा कराया गया 5 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, जारी किया नियुक्ति का आदेश

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में आरटीए, करनाल की सचिव और आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण, पंचकूला की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीना हुड्डा को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें आरटीए, करनाल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। नूंह के जिला नगर आयुक्त मुनीष नागपाल को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।

साथ ही उन्हें नूंह के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आरटीए, जींद के सचिव सत्येंद्र दुहन को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें आरटीए, जींद के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। फतेहाबाद के जिला नगर आयुक्त सम्वर्तक सिंह खंगवाल को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही, उन्हें फतेहाबाद के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमित सिहाग को नरवाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट और मिल्क प्लांट, कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक प्रीतपाल सिंह मोठसरा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हिसार के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अश्वीर सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बरवाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वीरेन्द्र सिंह ढुल को बिलासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बरवाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेश कुमार को जींद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago