इस यूट्यूबर ने दिलाया खिलाड़ी कुमार को गुस्सा, मानहानि के लिए अब भरने होंगे 500 करोड़

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर पर पूरे पांच सौ करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोंका है। यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा हुआ है। यूट्यूबर का नाम राशिद सिद्धीकी है। यूट्यूबर ने आरोप लगाया था कि अक्षय कुमार इस पूरे केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती की कनाडा भागने में मदद की है।

यूट्यूबर ने कहा अक्षय कुमार सुशांत केस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से गुपचुप बाते किया करते थे। यह यूट्यूबर 25 साल का है और बिहार का रहने वाला हैं। यह यूट्यूब पर FF न्यूज नाम से चैनल चलाता है और सिविल इंजीनियर हैं।

इस यूट्यूबर ने दिलाया खिलाड़ी कुमार को गुस्सा, मानहानि के लिए अब भरने होंगे 500 करोड़

अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ”झूठे और बेबुनियाद आरोप” लगाने यूट्यूबर को मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

अक्षय कुमार ने नोटिस में कहा है कि राशिद सिद्दीकी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘एफ एफ न्यूज’ पर अक्षय के खिलाफ कई अपमानजनक वीडियो डाले। बात दें, सुशांत सिंह राजपूत केस में कई हस्तियों को घसीटने पर पहले भी राशिद सिद्दीकी गिरफ्तार हो चुका है।

उसने सुशांत सिंह की मौत के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया था। खबरों के मुताबिक, सिद्दीकी ने दावा किया था कि अक्षय कुमार सुशांत सिंह राजपूत को ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ मिलने के बाद से खुश नहीं थे। इस यूट्यूबर की कमाई मई में महज 296 रुपए हुई थी।

वहीं, सितंबर में इस यूट्यूबर ने 6,50,898 रुपए कमाए। यूट्यूबर ने सुशांत की मौत का इस्तेमाल अपने फॉलोअर्स बढ़ाने और कमाई के लिए किया था। पिछले कुछ महीनों में ही उसके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 लाख से साढ़े तीन लाख हो गई है। राशिद सिद्दीकी ने सुशांत की मौत के बाद ऐसी ही फर्जी खबरों वाले वीडियो पोस्ट करके चार महीनों में 15 लाख रुपए से अधिक की कमाई की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago