Categories: Crime

हरियाणा पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो गिरोह को किया गिरफ्तार,इन कम्पनियो के जरिए देते थे अपने काम को अंजाम

हरियाणा पुलिस ने सिरसा जिले में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए इनके 11 सदस्यों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी भारी संख्या में लोगों से अमेजन, पे-जैप, धनी जैसी ऑनलाइन कंपनियों के जरिए ठगी करते थे।

हरियाणा पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो गिरोह को किया गिरफ्तार,इन कम्पनियो के जरिए देते थे अपने काम को अंजाम


हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी बरामद किए हैं।


साइबर ठगी के चार सदस्यों वाला एक गिरोह डिंग मंडी क्षेत्र से संचालित हो रहा था, जबकि जिले में सात मैंबर का दूसरा गैंग गांव शेरपुरा एरिया में सक्रिय था। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों ने विभिन्न कंपनियों के सिम जाली दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त करके उन मोबाईल सिमों के माध्यम से अमेजॉन, धनी, पे-जैप जैसी ऑनलाईन कंपनियों द्वारा आमजन को नगद राशि के रूप में दिए जाने वाले लाभ को स्वंय प्राप्त कर ठगी करते थे ।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी आईडी और दस्तावेजों पर सिम हासिल कर नागरिकों को ठग रहे हैं। विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, पुलिस ने 11 आरोपियों को दो अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया है।


पहले ऑपरेशन में, पुलिस ने डिंग मंडी इलाके में 280 सिम, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद करने के बाद रमेश कुमार, विनोद कुमार, सुभाष और राजेश को गिरफ्तार किया।

एक अन्य रेड में गिरफ्तार लोगों की पहचान अजय कुमार, संजय, गोविंद सिंह, विकास, दर्शन सिंह, संजय और हर्ष के रूप में हुई। उनके पास से 327 सिम, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया।


आरोपियों से इस बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी और इस अवधि के दौरान काफी संख्या में सिम, मोबाईल फोन, जाली दस्तावेजों व अन्य सामान बरामद होने तथा गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता और इस नेटवर्क से संबंधित बहुत बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago