भाजपा सरकार ने रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर कर उठाया सराहनीय कदम : ललित नागर

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस रानी नागर के इस्तीफे को हरियाणा सरकार द्वारा नामंजूर किए जाने के निर्णय का तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने स्वागत करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पहल करते हुए दोनों आईएएस अधिकारियों को बिठाकर इस मामले का हल निकालते हुए आईएएस रानी नागर का कैडर बदलने की मांग की है।

यहां जारी प्रेस बयान में पूर्व विधायक नागर ने कहा कि हरियाणा की आईएएस बेटी अपने साथ हुए उत्पीडऩ व शोषण की मांग पिछले कई दिनों से उठा रही है परंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार नींद से जागी और उन्होंने फिलहाल रानी नागर के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है।

ललित नागर ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है और सरकार को इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करते हुए आईएएस रानी नागर द्वारा आईएएस अधिकारी पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाकर इस मामले का हल निकालना चाहिए।

गौरतलब है कि आईएएस रानी नागर मामले को लेकर पूर्व विधायक ललित नागर ने दो दिन पूर्व प्रेस वार्ता करके प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर इस्तीफे को नामंजूर करने व रानी नागर को न्याय दिलाने की मांग की थी। इस मामले में आज उठाए गए भाजपा सरकार के कदम की पूर्व विधायक ने प्रशंसा की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago