HomeIndiaमालामाल हुआ मजदूर, चमकी किस्मत, इस खदान में मिला 35 लाख रुपए...

मालामाल हुआ मजदूर, चमकी किस्मत, इस खदान में मिला 35 लाख रुपए का हीरा

Published on

देश में लगे लॉकडाउन की वजह से गरीब मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। गरीबी की मार सबसे ज्यादा मजदूरों पर ही पड़ी थी। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है जी हां एक मजदूर रातोंरात मालामाल हो गया है।

माना जा रहा है कि दीपावली से पहले ही मिले कुदरत के इस तोहफे से मजदूर की किस्मत बदल गई है। दरअसल एक मजदूर को पन्ना की हीरा खदान में हीरा मिला है, 7.2 कैरेट के इस हीरे की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

मालामाल हुआ मजदूर, चमकी किस्मत, इस खदान में मिला 35 लाख रुपए का हीरा

मजदूर ने हीरा कार्यालय में हीरे को जमा करा दिया है और अब जल्द ही उसे उसकी मेहनत का फल मिल जाएगा। आपको बता दे कि हीरा मिलने के बाद मजदूर के परिवार वाले बेहद खुश हैं। बलबीर सिंह एक मजदूर है। इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लॉकडाउन के दौरान इनके पास काम-धंधा नहीं था।

आर्थिक परेशानियों के बीच ही एक माह पूर्व हीरा खदान लगाने का विचार उसके मन में आया और उसने हीरा कार्यालय से बकायदा पट्टा बनवा कर खदान खोदना शुरू कर दिया। पूरे एक माह तक बलवीर अपने तीन छोटे भाइयों के साथ मिलकर अथक श्रम किया।

मालामाल हुआ मजदूर, चमकी किस्मत, इस खदान में मिला 35 लाख रुपए का हीरा

जिसके लिए उसने हीरा विभाग से आवेदन भी किया था। जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लायी, और कुदरत ने मेहनत का फल भी दिया। खुदाई के दौरान ही इनको यह उज्जवल किस्म का 7.2 कैरेट का बड़ा हीरा मिला।आपको बता दें कि पन्ना की पहचान पूरी दुनिया में हीरो की खदानों के लिए है।

यहां पर कई बार इससे पहले भी मजदूरों को हीरा मिल चुका है। लॉक डाउन के दौरान उथली खदान में मिले हीरो ने मजदूरों की किस्मत चमकाई थी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this