Categories: Crime

साइबर ठगों से रहे सावधान, बच्चो की पढ़ाई का साहारा लेकर इस तरीके से दे रहे है अपने काम को अंजाम

महामारी के चलते स्कूल बंद है और बच्चों की पढ़ाई आनलाइन कक्षाओं से हो रही है। साइबर ठगों ने भी इसका फायदा उठाने की तरकीब निकाली है। गेमिंग फिशिंग के जरिये बच्चों को फंसाकर वे लोगों के खाते साफ करने की फिराक में हैं।

साइबर ठगों से रहे सावधान, बच्चो की पढ़ाई का साहारा लेकर इस तरीके से दे रहे है अपने काम को अंजाम

मोबाइल पर गेमिंग फिशिंग के लिंक मिलने की कम से कम चार शिकायतें साइबर थाना पुलिस को मिली हैं। पुलिस इनकी जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच से साफ है कि लिंक बैंक खाते में सेंध लगाने के उद्देश्य से भेजे गए थे। साइबर थाना पुलिस के मुताबिक साइबर ठग लोगों को डिस्काउंट, लाटरी जैसे लुभावने आफर देते हुए लिंक बड़े स्तर पर भेजते हैं। इस प्रक्रिया को फिशिंग कहते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही बैंक से संंबंधित जानकारी मांगी जाती है। जानकारी देने के साथ ही साइबर ठग आनलाइन सेंध लगाकर खाता साफ कर देते हैं। ताजा शिकायताें में लिंक पर क्लिक करने पर मोबाइल गेम में खिलाड़ी को पावर या पाइंट देने का आफर दिया गया है। ये गेम ज्यादातर बच्चे खेलते हैं।


साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार के अनुसार आनलाइन पढ़ाई के चलते माता-पिता का मोबाइल ज्यादातर बच्चों के हाथ में होता है। कुछ बच्चे चुपकेे से मोबाइल में गेम डाउनलोड कर लेते हैं, आनलाइन कक्षा के दौरान माता-पिता से नजर बचाकर गेम खेलते हैं। साइबर ठगों को भी ये बात मालूम है। इसलिए वे गेम से जुड़े फिशिंग मैसेज भेज रहे हैं, ताकि बच्चों को लिंक पर क्लिक करने के लिए लुभाया जा सके। साइबर थाना पुलिस के मुताबिक साइबर ठगों का मकसद अधिक से अधिक लोग को फंसाना होता है। इसलिए वे लाखों लोग को एक साथ फिशिंग मैसेज भेजते हैं। अगर औद्योगिक नगरी में ये मैसेज मिले हैं तो इसका सीधा अर्थ है देश में अन्य लोग को भी भेजे गए होंगे।

इन जगहों से चलता है साइबर ठगी का नेटवर्क :

झारखंड का जामताड़ा साइबर ठगी का गढ़ है। पुलिस की मानें तो देशभर में होने वाली फिशिंग आधारित 80 फीसद ठगी जामताड़ा से होती है। इसके अलावा बिहार, उड़ीसा, कर्नाटक जैसे राज्यों से भी फिशिंग आधारित ठगी होती है।

माता-पिता बच्चों को ऐसे मोबाइल ना दें, जिनसे वे अपने बैंक खाते या ई-वालेट आपरेट करते हैं। अगर देना ही पड़े तो सेंटिंग में जाकर बैंक खातों व ई-वालेट का इंटरनेट बंद कर दें। बच्चों को मोबाइल में गेम डाउनलोड करने से रोकें। जब बच्चा आनलाइन कक्षा ले रहा हो तो कोई अभिभावक उसके साथ जरूर हो। -इंस्पेक्टर बसंत कुमार, प्रभारी साइबर थाना, फरीदाबाद

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago