Categories: Crime

शादी के 8 साल बाद भी नहीं हुए बच्चे तो करवाचौथ की रात पत्नी ने पति को जिंदा जलाया

हर साल पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रहती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि उनके पति की उम्र लंबी हो। करवाचौथ का व्रत रहकर देश विदेश में पत्नियां अपने पतियों की उन्नति, प्रगति और कुशल स्वास्थ्य के लिये ईश्वर से आशीर्वाद मांगती हैं। इसी करवाचौथ के दिन मध्यप्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां एक पत्नी ने मामूली सी बात पर अपने पति को जिंदा जला डाला। वजह जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

आपको बता दे कि गंधवानी के बोरडाबरा गांव में पत्नी ने बच्चा ना होने को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पति पर केरोसिन डाला और उसके बाद पति को आग के हवाले कर दिया। घटना करीब रात 1:30 बजे की बताई जा रही है। विवाद के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शादी के 8 साल बाद भी नहीं हुए बच्चे तो करवाचौथ की रात पत्नी ने पति को जिंदा जलाया

जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8 साल बाद भी उनका बच्चा नहीं हो रहा था जिस वजह से पति पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। साथ ही उनका घर का माहौल बिगड़ा भी हुआ रहता था लेकिन मामला इतना तक पहुंच जाएगा ये किसी को नहीं पता था।

वहीं, जिस दौरान पत्नी द्वारा उसके पति को जिंदा जलाने की कोशिश की गई तो युवक की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक बुरी तरह से झुलस चुका था। जिसके बाद उसने दुनिया को अलविदा के दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago