Categories: Government

जानिए क्या हुआ जब मुस्लिम से हिंदू बन कोर्ट में युवक ने किया अपने प्यार का इजहार

कहते हैं प्यार तो कभी भी किसी से और किसी भी उम्र में हो जाता है। ऐसे में सही और गलत का फर्क कर पाना समझ के पार हो जाता है। वही आज भी हमारे समाज में हिंदू और मुस्लिम को लेकर विवाद चलते रहते हैं। ऐसे में हरियाणा के यमुनानगर में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्यार का इजहार कर समाज को यह संदेश दिया है

कि जरूरी नहीं होता कि हर बार लड़की को ही अपना धर्म परिवर्तन करना पड़े। दरअसल, युवक अकरम ने अपने प्यार को पाने के लिए हिंदू समुदाय के लड़की से विवाह करने की खातिर हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू धर्म से ही मंदिर में अपनी प्रेमिका शादी करी और अपना नाम अकरम से बदलकर अरविंद किया।

जानिए क्या हुआ जब मुस्लिम से हिंदू बन कोर्ट में युवक ने किया अपने प्यार का इजहार

वहीं दूसरी और अकरम पर युवती का अपहरण करने के भी आरोप प्रत्यारोप लगाए गए इस मामले में पुलिस द्वारा भी केस दर्ज कर लिया गया है।

वही प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और उन्होंने गवाही दी है कि दोनों एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं। परंतु उनकी जान को खतरा है इसलिए वह पुलिस प्रोटेक्शन चाहते हैं। वही दोनों का बयान देखते हुए पुलिस द्वारा उन्हें सेफ हाउस में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अकरम अरविंद यमुनानगर के मंडाबेरी का निवासी है। जहां उसे एक हिंदू समुदाय की लड़की से प्यार हो गया। वही छप्पर थाना क्षेत्र की यह युवती 8 नवंबर की रात घर से चली गई थी। परिवार इसे खोज नहीं पाया।

जिसके चलते परिजनों ने अकरम पर उनकी बेटी के अपरहण का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया और पुलिस द्वारा पूरे मामले की छानबीन की गई जिस पर कार्यवाही के जवाब के रूप में पुलिस के पास हाईकोर्ट से मैसेज आया कि दोनों ने शादी कर ली है और सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे हैं।

पंचकूला के सेक्टर 19 के अंतर्गत आने वाले मंदिर में अकरम ने अपना धर्म परिवर्तन कर अरविंद बन लड़की से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया था। जिसके बाद दोनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका लगाई। इस पर कोर्ट ने एसपी यमुनानगर को आदेश दिए थे कि दोनों को सुरक्षा दी जाए।

दोनों हाईकोर्ट के आदेश लेकर शुक्रवार को एसपी के पास पहुंचे थे। फिलहाल, दोनों को सेफ हाउस भेज दिया गया। शनिवार को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराया गया। लड़की ने कहा कि वो इसी लड़के के साथ रहना चाहती है। इसके बाद दोनों को फिर सेफ हाउस भेज दिया गया।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago