Categories: Uncategorized

उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देश से दो दिन में अपडेट हुए सैकड़ों परिवार पहचान पत्र


एसडीएम अपराजिता ने कहा कि उपमंडल में शनिवार और रविवार को प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से हजारों लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाने में सहयोग मिला। उपमंडल में इन दो दिनों में सैकड़ों परिवारों के पहचान पत्र अपडेट कर दिए गए हैं।

उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देश से दो दिन में अपडेट हुए सैकड़ों परिवार पहचान पत्र


एसडीएम अपराजिता ने बताया कि जिला में उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देशो पर शनिवार और रविवार को प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाने में सहयोग अच्छा सहयोग मिल रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान को परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है । सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार भविष्य में परिवार पहचान पत्र बनाने के बाद सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को इसी के माध्यम से मिलेगा।


उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूकता अभियान बारे प्रशासनिक अधिकारियों और वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो तथा समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो की एक बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें यह सुझाव सांझा किया गया था।


इसी कङी में शनिवार और आज रविवार को बल्लभगढ़ की संजय कालोनी, आदर्श नगर, सुभाष कालोनी, जेसीबी चौक,सैनिक विहार तथा यादव कालोनी में पांच स्थानों पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक प्रशासन द्वारा सम्बन्धित वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से ये परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अभियान कैम्पों का आयोजन किया गया। ये कैम्प आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से आयोजित किए गए हैं और इनमें लोगों के निशुल्क परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहें है।


उन्होंने कहा कि ये कैम्प आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए परिवार की दो आईडी और आधार कार्ड व आवेदक आय कर दाता हो तो उसका पैन कार्ड होना अनिवार्य है।


एसडीएम ने आगे बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित कैम्पों में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नियमों की सही पालना सुनिश्चित की जा रही है।


लोगों को एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने और हाथों को साबुन से धोने तथा सनेटाइजर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उपमंडल में दो दिवसीय कैम्पों के तहसीलदार सुशील कुमार को इनका प्रशासनिक इन्चार्ज बनाया गया है।
तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि आज सैकङो परिवारों पहचान पत्र बनाने के जरूरी कागजात आनॅ लाइन अपलोड किए गए हैं। परिवार पहचान पत्र बनाने का पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। ताकि आम जन की अधिक से अधिक भागीदारी हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago