घरों के आगे झूलती खतरों की तार, उड़ा रही है स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का मजाक

स्मार्ट सिटी के लाए जाने वाला फरीदाबाद शहर अनेकों समस्याओं और परेशानियों से जूझ रहा है। शहर की नत्थू कॉलोनी में आधा दर्जन मकानों के साथ से बिजली की तार सटी हुई है कपड़े सुखाने में महिलाओं को अनेकों बार इन तारों से करंट भी लग चुका है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसाती मौसम में करंट लगने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।

घरों के आगे झूलती खतरों की तार, उड़ा रही है स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का मजाक

इतना ही नहीं कई बार बिजली विभाग को इस मामले में शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यह कोई पहली बार नहीं है कि बिजली की तारों से करंट लगने का खतरा और घटनाएं हुई है। चार दिन पहले ही फरीदाबाद में एक छज्जे के साथ से जा रही बिजली की तारों के करंट से एक छात्रा की मृत्यु हो गई थी। बावजूद इसके बिजली विभाग ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया।

केवल बल्लभगढ़ की नत्थू कॉलोनी की ही यह समस्या नहीं है बल्कि फरीदाबाद की अधिकतर कॉलोनियों और क्षेत्रों का यही हाल है फिर चाहे वो एनआईटी क्षेत्र हो या ओल्ड फरीदाबाद। आए दिन निगम और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इन बढ़ती समस्याओं से भी बिजली विभाग कोई सबक नहीं लेता है।

जिसके कारण परेशानी बढ़ती ही चली जाती है और शहर वासियों के लिए दिक्कत का कारण बढ़ जाता है। कुछ दिन पहले भी nit-5 में रामलीला में सीता का अभिनय करने वाले एक जवान युवक की बिजली की तार से करंट लगने के कारण ही मृत्यु हो गई थी। परिवार जनों ने विभाग तक समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई पर कोई हल ना मिला परिणाम स्वरूप परिवार ने भी चुप्पी साध ली।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago