कॉलेजों में 20% सीट बढ़वाने के लिए NSUI ने सौंपा फरीदाबाद से MLA नरेंद्र गुप्ता को ज्ञापन

आज एनएसयूआई के बैनरतले छात्र-छात्राओं ने सभी कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़वाने के ओल्ड फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सौंपा गया। 


इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि 20 प्रतिशत सीट बढ़वाने के लिए छात्र पिछले 20 दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सीट बढ़ाने की मांग को लेकर 2 नवंबर को एक प्रदर्शन किया गया था तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य श्री एम० के० गुप्ता को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के नाम ज्ञापन सौंपा था तथा इसके बाद 9 नवंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था।

कॉलेजों में 20% सीट बढ़वाने के लिए NSUI ने सौंपा फरीदाबाद से MLA नरेंद्र गुप्ता को ज्ञापन

जब सुनवाई नही हुई तो 11 नवंबर को मैगपाई चौक पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज का पुतला भी फूंका था। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाने के बाद जब छात्रों की नही सुनी गई तो 17 नवंबर को सत्ता रूढ़ पार्टी के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को अपनी मांग से अवगत कराया था।

अत्री ने भाजपा-जजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखने में आ रहा हैं जब छात्रों को दाखिला लेने के लिए भी प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले कई सालों से लगातार सीटें बढ़ती आ रही थीं लेकिन इस बार भाजपा-जजपा सरकार की जुगलबंदी में छात्रों के अधिकरों का जमकर हनन किया जा रहा हैं। पिछले 20-22 दिनों से लगातार मांग करने के बावजूद भी सीटे नही बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बिना विलंब के सीट बढ़ाकर छात्रों को राहत देंनी चाहिए। 

इस मौके पर छात्र नेता दीपांशु, भूमिका, अंशु, नितिन मित्तल, ओमप्रकाश, अंकुश, रंजन, आसिफ, रजनीश, अमरेंद्र, ललित, सतीश, दीपक, अमित, अजय, रोहित, संदीप आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago