HomeSportsकुश्ती विश्व कप में दिखेगा हरियाणा का दम, जानिए कौन है हरियाणा...

कुश्ती विश्व कप में दिखेगा हरियाणा का दम, जानिए कौन है हरियाणा के चुनिंदा खिलाड़ी

Published on

वैश्विक महामारी के दौर में बेलग्रेड में होने वाले कुश्ती विश्व कप प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का दबदबा देखने को बन पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रतियोगिता मे पार्टीसिपेट करने वाले 30 खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ी तो हरियाणा से ही चयनित किए गए हैं। चलिए कितना रोमांचक होगा यह प्रतियोगिता और किस के कंधों पर होगा सर्वाधिक भार जानते हैं।

जिनमें फ्री स्टाइल के पहलवानों में 57 किलो में रवि दहिया, 65 किलो में बजरंग पूनिया, 70 किलो में नवीन, 74 किलो में जितेंद्र, 86 किलो में दीपक पूनिया, 92 किलो में सोमवीर, 97 किलो में सत्यव्रत कादियान, 125 किलो में सुमित हिस्सा लेंगे। ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। 61 किलो में महाराष्ट्र के राहुल अवारे व 79 किलो में यूपी के गौरव बालियान हैं।

कुश्ती विश्व कप में दिखेगा हरियाणा का दम, जानिए कौन है हरियाणा के चुनिंदा खिलाड़ी

ग्रीको रोमन में 55 किलो में हरियाणा के अर्जुन, 60 किलो में ज्ञानेंद्र, 63 किलो में सचिन राणा, 67 किलो में आंशु, 72 किलो में आदित्य कुंडू, 82 किलो में हरप्रीत, 87 किलो में सुनील कुमार, 97 किलो में हरदीप, 130 किलो में नवीन हिस्सा लेंगे। 77 किलो में पंजाब के गुरप्रीत हैं।

महिला पहलवानों में 50 किलो में हरियाणा की निर्मला, 53 किलो में विनेश, 55 किलो में पिंकी, 57 किलो में अंशु, 59 किलो में सरिता, 62 किलो में सोनम, 65 किलो में साक्षी, 76 किलो में किरण सभी हरियाणा की रहने वाली हैं, जबकि 68 किलो में यूपी की दिव्या काकरान व 72 किलो में पंजाब की गुरशरण कौर हैं।

कुश्ती विश्व कप में दिखेगा हरियाणा का दम, जानिए कौन है हरियाणा के चुनिंदा खिलाड़ी

जहां संक्रमण के बढ़ते खतरे के चलते सभी प्रकार की भीड़ वाली जगह पर पाबंदी लगा दी गई थी वही ऐसे में 10 महीने के करीबन हो गए हैं और कोई भी चैंपियनशिप कुश्ती आयोजित नहीं की गई थी इतना ही नहीं एशियन चैंपियनशिप दिल्ली में कराई गई थी और वह आखिरी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप थी। अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने बेलग्रेड में विश्वकप कराने का फैसला लिया है।

संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ विनोद तोमर ने बताया कि कुश्ती विश्व कप बेलग्रेड में 12-18 दिसंबर तक होगा। इसके लिए ट्रायल नहीं होगा और पहलवानों की टीम तैयार की गई है। किसी पहलवान को परेशानी होती है तो उसकी जगह दूसरे को शामिल किया जाएगा। वही उन्होने कहा की प्रतियोगिता से पहले और कोरोना वायरस को देखते बचाव के पूर्ण उपाय अपनाए जाएंगे।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this