Categories: Trending

पुलिस को चुनौती देते हुए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों ने दिल्ली में किया कूच

वैसे तो किसानों को देश की रीढ़ कहा जाता है। वहीं अन्नदाता के नाम से संबोधित करते हुए नेताओं द्वारा भी किसानों के हित के नाम पर राजनीति का खेल को भी किया जाता है। ऐसे अब केंद्र सरकार ने किसानों के हक के नाम पर जो कृषि अध्यादेश पारित किया उसका विरोध प्रदर्शन करते हुए पंजाब के किसानों में दिल्ली कूच किया है।

दिल्ली पहुंचने से पहले किसानों को हरियाणा में संघर्षपूर्ण चुनौती का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां किसान दिल्ली में दाखिल होने की जिद पर अड़े रहे तो, वहीं दूसरी और प्रशासन द्वारा भी उन्हें रोकने का हर असंभव और अथक प्रयास किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते हरियाणा के विभिन्न मुख्य मार्गों पर भारी जाम की स्थिति देखने को मिली।

किसानों को रोकने के लिए प्रशासन को खोदनी पड़ी सड़क

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने जेसीबी से रोड को गहरा खोदना शुरू कर दिया है। दरअसल, टोहाना क्षेत्र में पंजाब के किसान भारी संख्या में जुट गए हैं। ये सभी किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। प्रशासन उन्हें रोकने के लिए अब सड़क खोदना शुरू कर दिया है।

पुलिस को चुनौती देते हुए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों ने दिल्ली में किया कूच

किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते 200 गाड़ियां टोहाना में फंसी

फतेहाबाद में भारी पुलिस बल पंजाब सीमा पर तैनात है। किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। गुजरात, राजस्थान व अन्य राज्योंं से पंजाब के जीरकपुर और चंडीगढ़ जाने वाली करीब 200 गाड़ियांं टोहाना में फंस गई हैं, क्योंकि चंडीगढ़ रोड पर किसानों ने धरना दिया हुआ है।

जाम में फंसे लोगों को करना पड़ा पैदल सफर

पानीपत में किसान आंदोलन की वजह से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। जीटी रोड पर बाबरपुर से लेकर रिफाइनरी तक लगा लंबा जाम लगा है। जाम में फंसे लोग पैदल ही निकल रहे हैं। यहां से प्रशासन ने रूट भी बदला है। दिल्ली से आने-वाले लोगों को रिफाइनरी के पास से डायवर्ट किया जा रहा है।

किसानों ने जीटी रोड पर ही शुरू कर दिया था लंगर

करनाल में भी जीटी रोड पर पुलिस का भारी जमावड़ा है। सड़क पर ही बड़ी संख्या में पुलिसवाले बैठे हैं। यहां पर भी जाम स्थिति बनी हुई है। हजारों की संख्या में किसान जिले में जुटे हुए हैं। कर्ण लेक के पास सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। किसानों ने करनाल में जीटी रोड पर ही लंगर शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग को बैरिकेड लगाकर किया जाम

सोनीपत में दिल्ली को जाने वाले जीटी रोड को पुलिस ने ट्रक लगाकर रोक दिया है। जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को भी बैरिकेड लगाकर जाम कर दिया गया है। इस दौरान दिल्ली सीमा पर भारी जाम की स्थिति रही है। यहां कई किमी लंबा जाम लगा है। मुरथल के ढाबों में ट्रक बड़ी तादाद में खड़ें हैं। भिवानी के तोशाम में किसानों को पुलिस ने रोका और गिरफ्तार किया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago