पुलिस प्रशासन का मानवीय चेहरा आया सामने, बुजुर्गों के लिए बनी मसीहा

एक ओर महामारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी ओर मौसम कहर बरसा रहा है। सर्दियों के सबसे सर्द 2 महीने दिसंबर और जनवरी शुरू होने वाले हैं और इसमें सबसे ज्यादा मदद की जरूरत बुजुर्गों और बेसहारा लोगों को पड़ेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए जिला पुलिस ने सीनियर सिटीजन सेल बनाई हुई है इस चलने लॉकडाउन के समय में भी बुजुर्गों को दवाइयां और जरूरत की अन्य चीजें जैसे राशन और कपड़े उनके घर तक पहुंचाए थे।

पुलिस प्रशासन का मानवीय चेहरा आया सामने, बुजुर्गों के लिए बनी मसीहा

लॉकडाउन के काल में मुख्य भूमिका निभाते हुए पुलिसकर्मी नजर आए थे और बीते 10 महीने से सीनियर सिटीजन सेल के हेल्पलाइन नंबर पर बुजुर्गों ने सहायता मांगी है और उन्हें सहायता मिली भी है। सीनियर सिटीजन सेल द्वारा की गई इस सेवा और तत्परता के लिए जिन बुजुर्गों को मदद मिली है उन्होंने शत-शत नमन और धन्यवाद किया है। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब सीनियर सिटीजन सेल ने बुजुर्गों की मदद के लिए थाना स्तर पर समितियों का भी गठन किया है।

5 सदस्य समिति में दो पुलिसकर्मियों के साथ संबंधित इलाके के तीन मौजूद लोग भी शामिल किए गए हैं। इस समिति का गठन करने के पीछे बुजुर्गों की सेवा और सहायता एकमात्र लक्ष्य है। इसमें जिले के उच्चाधिकारी उद्यमी सामाजिक कार्यकर्ता और आरडब्ल्यूए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि समय-समय पर इस समिति की बैठक होती रहती है। जिसमें नए और बेहतर तरीकों पर बातचीत कर उन्हें लागू किया जाता है।

इतना ही नहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुजुर्गों को थाना स्तर पर कानूनी सहायता के लिए भी निशुल्क वकील उपलब्ध करवाए गए हैं। इतना ही नहीं पुलिस जिस तरीके से एक मसीहा के रूप में सामने आ रही है उसमें बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाने का आयोजन करना भी एक सुविधा है।

सीनियर सिटीजन सेल बुजुर्गों की समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए। वरिष्ठ नागरिक क्लब के पदाधिकारियों के संपर्क में भी रहती है। यह क्लब सेक्टर 83 और सेक्टर 21a में बना हुआ है इसके अलावा विभिन्न सेक्टर में बुजुर्गों की 24 फॉर्म भी बनाई हुई है जिन से जोड़कर बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच शिविर में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago