आतंकियों के निशाने पर हैं हरियाणा के मुख्य्मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जान को है खतरा

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर आतंकी संगठन के निशाने पर हैं। प्रतिबंधित आतंकी संगठन SFJ के चीफ ने एक विवादित पोस्टर जारी किया हैं। इस पोस्टर को जारी कर उसमें लिखा है कि CM मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ क्या जारी किया जाए मौत का वारंट? आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मनोहर लाल खट्टर को गीदड़ भभकी दी हैं।

यह खबर केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB के सूत्रों के द्वारा सामने आई हैं। वहीं हरियाणा स्थित खुफिया एजेंसी और पुलिस अधिकारी को इस मामले की जानकारी दे दी गई हैं। आपको बता दें बीते दिनों गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट (UAPA) के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस के संचालक गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकवादी घोषित किया हैं।

आतंकियों के निशाने पर हैं हरियाणा के मुख्य्मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जान को है खतरा

खबरों के मुताबिक इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही हैं। इसके अलावा गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट के अंतर्गत जांच एजेंसी ने गुरपतवंत सिंह की संपत्ति भी जब्त कर ली हैं। सरकार का कहना है कि भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का संचालन गुरपतवंत सिंह कर रहा हैं।

गुरपतवंत सिंह ही सिख समुदाय के लोगों को गलत दिशा पर जाने के लिए उकसा रहा हैं। गुरपतवंत सिंह के बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

वह विदेशी धरती से आतंक और तोड़फोड़ की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा हैं। बता दें इंडियन वर्ल्ड फोरम के महासचिव पुनीत सिंह चंडोक ने भी गुरपतवंत सिंह के बारे में कहा है कि गुरपतवंत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ही कार्य कर रहा हैं।

गुरपतवंत सिंह ने 1984 में सिख समुदाय के दंगा पीड़ितों की मदद कभी भी नहीं की हैं। वह केवल लोगों को उकसा रहा हैं। आतंकी संगठन से धमकी मिलने की खबरों के बाद सीएम मनोहरलाल खट्टर की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago