Categories: Press ReleaseTrending

हरियाणा में हो रहे किसान प्रदर्शन के चलते सड़क दुर्घटना में प्रदर्शनकारी की गई जान मामला हुआ दर्ज

हरियाणा पुलिस ने मुंढाल, जिला भिवानी में सड़क हादसे में दिल्ली जा रहे एक प्रदर्शनकारी किसान की मृत्यु के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए।इस संबंध में एक मामला सदर पुलिस स्टेशन, भिवानी में दर्ज किया गया है।

इस संबंध में तथ्यों को सांझा करते हुए हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह 4 बजे, मुंढाल में एक पुलिस बैरिकेड पर ट्रक नंबर एचआर 46 ई 6520 ने दिल्ली जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

हरियाणा में हो रहे किसान प्रदर्शन के चलते सड़क दुर्घटना में प्रदर्शनकारी की गई जान मामला हुआ दर्ज

इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार पंजाब के मानसा निवासी तान्हा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिवानी पहुंचाया।
इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद, ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। इस संबंध में स्थिति शांतिपूर्ण है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago