Categories: Entertainment

ट्विटर पर खामोश रहने की सलाह देने वाले लोगों को कंगना रनौत कुछ यूं दिया जवाब

बॉलीवुड की दुनिया में अपने तीखे बयानों की वजह से मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना की बेबाकी से पूरी दुनिया वाकिफ है। जी हां कंगना हमेशा से जवाब देने में कभी पीछे नहीं रही है।

सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से कंगना के जवाब देखने को मिलता रहता है दरअसल कंगना हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। कंगना की तरफ से उन लोगों के लिए प्रतिक्रिया आई है, जिनकी तरफ से अकसर उन्हें ट्विटर पर खामोश रहने को कहा जाता है।

ट्विटर पर खामोश रहने की सलाह देने वाले लोगों को कंगना रनौत कुछ यूं दिया जवाब

अभिनेत्री का कहना है कि लोगों के पास उन्हें अनफॉलो करने का ऑप्शन है। कंगना ने आगे कहा कि अगर वे इस विकल्प को नहीं चुनते हैं,

तो मतलब कि वे उनके आदि हो चुके हैं। वही कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘वे सभी प्रशंसक जो पूरा दिन बैठकर मेरे ट्वीट्स चेक करते रहते हैं और हमेशा यह कहते रहते हैं कि वे बोर हो चुके हैं, थक चुके हैं और मुझे चुप रहने को कहते हैं।

उन्हें मुझे म्यूट या अनफॉलो या ब्लॉक कर देना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो साफ तौर पर आप आदी हो चुके हैं। एक हेटर की तरह मुझसे प्यार न करें, लेकिन अगर आपको इससे बेहतर और कुछ नहीं आता, तो यही करिए।

आपको बता दे कि कंगना ने कई बार अपने बेबाक अंदाज का परिचय पहले ही दे चुकी है। वो अपनी बात कहने से चूकती नहीं है।

उनका मानना है कि अपने देश में रहते है तो पूरा हक होना चाहिए अपनी बात को रखने का, कंगना कहती है कि आप कोई नहीं होते कि मुझे ऑर्डर दे, और न ही मैं यह ऑर्डर मानने वाले हैं। बता दें कि कुछ दिनों से कंगना काफी विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago