शादी समारोह में अब शिफ्टों में आएंगे बराती, साफ़-सफ़ाई और सैनिटाईज़ेशन का रखा जायेगा ख़याल

करोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को नियंत्रण में करने के लिए सरकार ने रिवाइज्ड गाइडलाइंस जारी की है जिसमें एक बार फिर शादी समारोह में मेहमानों की संख्या को सीमित कर दिया है। जहां पहले 200 लोगों को एकत्रित करने की अनुमति दी गई थी वहीं अब एक बार फिर बढ़ते संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह संख्या हटाकर केवल 50 लोगों तक ही सीमित कर दी गई है।

शादी समारोह में अब शिफ्टों में आएंगे बराती, साफ़-सफ़ाई और सैनिटाईज़ेशन का रखा जायेगा ख़याल

करोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा शादी समारोह में बारातियों की संख्या निर्धारित किए जाने के साथ ही अब लोगों ने इसका तोड़ भी निकाल लिया है। एक ऐसा बीच का रास्ता निकाला गया है जिससे सरकार द्वारा जारी की गई रिवाइज्ड गाइडलाइंस सामाजिक दूरी अन्य सावधानियों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा और कोई भी मेहमान बिना दावत निराश नहीं जाएगा। ऐसे में एक समय में केवल 50 ही मेहमानों को दावत का लुफ्त उठाने की अनुमति दी जाएगी।

लोगों ने अपने संबंधियों रिश्तेदारों मेहमानों को शिफ्ट में बुलाना शुरू कर दिया है। वही बड़े फार्महाउस संचालकों ने बीच में पार्टीशन लगाकर एक ही जगह दो लाइन तैयार कर दिए हैं। इतना ही नहीं शादी के आयोजन कर्ताओं ने बैंकट हॉल संचालकों के साथ मिलकर ऐसे नए और अनोखे तरीके निकाल लिए हैं। जिनसे सरकार की शर्त भी पूरी हो जाए और मेहमान भी विवाहित जोड़े को दुआएं दे कर जाएँ।

बैंकट हॉल की एंट्री गेट पर ही सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया का भी आयोजन किया जा रहा है। कर्मवीर कार्ड एवं पैन कार्ड के संचालक नरेंद्र का कहना है कि सरकार द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है और स्टाफ के लोगों व अन्य कर्मचारियों को भी इसका खास ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago