किसान आंदोलन के समर्थन में जमकर बरसे सपना के पति वीर साहू, पंजाबी सिंगर्स ने भी किया समर्थन

हरियाणवी सुपरस्टार और बिग बॉस प्रतिभागी सपना चौधरी के पति कलाकार वीर साहू भी अब किसान आंदोलन में कूद पड़े हैं। उन्होंने राजधानी में जंतर मंतर पर धरना देकर आंदोलनकारी किसानों को अपना समर्थन दिया है।

इस मौके पर साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों में कोई ना कोई कमी जरूर है जिसके चलते किसान इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। तभी सारे किसान अपने काम छोड़कर सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतर रहे हैं।

किसान आंदोलन के समर्थन में जमकर बरसे सपना के पति वीर साहू, पंजाबी सिंगर्स ने भी किया समर्थन

वीर ने कहा कि सरकार को अन्नदाता की फ़रियाद सुननी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने किसानों पर किए जा रहे बल प्रयोग की भी निंदा की है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन बहुत सारे पंजाबी गायक और कलाकार भी उतर चुके हैं।

जनवरी 2020 में सपना ने वीर साहू से शादी की थी। दोनों चण्डीगढ़ में विवाह के बंधन में बांध गए थे। पर घर में चल रही निजी परेशानियों के चलते दोनों यह खबर अपने फैंस के साथ साझा नहीं कर पाए थे। आपको बता दें कि दोनों के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद काफी नाराज नजर आए।

सपने के पति वीर साहू एक किसान परिवार से ताल्लुख रखते हैं और अब एक बड़े म्यूजिक निर्माता बन चुके हैं। उनके फैंस ने उन्हें हरियाणा के बाबू मान के नाम से नवाज़ा हुआ है। स्कूल से ही पढ़ाई में ख़ास रूचि रखने वाले वीर को बचपन से म्यूजिक का शौक था। पर वह जानते थे कि संगीत की दुनिया में अपने पैर ज़माना काफी मुश्किल होगा।

इसके चलते उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर संगीत की दुनिया से नाता जोड़ लिया। साल 2016 में वीर साहू की किस्मत बदल गई जब उनका गाना ठाडी बाडी लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हुआ। 2017 में उनके दो और गानों ने उन्हें लोगों के बीच में काफी पॉपुलर कर दिया। सोशल मीडिया पर वीर साहू की अच्छी पैठ है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

सपना और वीर दोनों ही हमेशा से सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रीय नजर आए हैं। सपना ने भी कुछ दिन पूर्व इंस्टा लाइव पर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा था और अब वीर साहू ने किसान समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago