Categories: Government

हरियाणा सरकार ने किसानों को किया आश्वस्त, बाजरे की फसल का दाना दाना खरीदेगी सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज प्रदेश के बाजरा उत्पादक किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके बाजरे की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त अपने जिला के बाजरा उत्पादक किसानों द्वारा की गई बाजरा की बिजाई आदि का सर्वे करवाकर पुष्टि करने उपरांत ही खरीदने के पुख्ता इंतजाम करेंगे।


श्री मनोहर लाल आज गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि हरियाणा की अनाज मंडियों मे बाजरा 2150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है जबकि पड़ोसी राज्य राजस्थान में 1300 रुपये के भाव पर बाजरा बहुत सस्ता बिक रहा है। इसलिए वहां से बाजरा लाकर हरियाणा में किसानों का बाजरा बताकर बेचने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य का बाजरा यहां बिकने नहीं दिया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार अपने हरियाणा प्रदेश के बाजरा उत्पादक किसानों का बाजरा खरीदने के लिए वचनबद्ध हैं।

हरियाणा सरकार ने किसानों को किया आश्वस्त, बाजरे की फसल का दाना दाना खरीदेगी सरकार

इस बारे में किसानों को चिंता करने की जरूरत नही हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष हरियाणा में 3 लाख मीट्रिक टन बाजरे की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई थी। इस बार अब तक 7 लाख मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले किसान अपने घर उपयोग के लिए भी बाजरा रख लेते थे लेकिन इस बार अच्छा भाव मिलने की वजह से उन्होंने वह भी बेच दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago