Categories: Government

वैक्सीन का तीसरा ट्रायल शुरू, सबसे पहले इन लोगो को लगाया जाएगा टिका

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि महामारी के इलाज के लिए इंजेक्शन के ट्रायल का तीसरा स्टेज चल रहा है और इंजेक्शन आते ही सबसे पहले अग्रिम पंक्ति में रहने वाले कोरोना योद्धाओं को लगाया जाएगा।

वैक्सीन का तीसरा ट्रायल शुरू, सबसे पहले इन लोगो को लगाया जाएगा टिका


आज गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति को सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि सावधानी बरतकर ही अपने आप को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। संक्रमण होने के बाद तो इलाज करवाना पड़ता है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना महामारी के इलाज के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।


उन्होंने आज फिर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि लोग सही ढंग से मास्क पहनें, हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें और एक-दूसरे के बीच कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि इस बीमारी से बचाव के लिए हम स्वयं सावधानी बरतें और अपने परिवार के लोगों तथा परिचितों को भी इस बारे में जागरूक करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago