किसान आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाओं पर कंगना का ब्यान, कहा 100 रुपए में बिक जाते है ऐसे लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर कंगना अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा का कारण बनी है। कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

इसी कारण कई बार कंगना रनौत ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। बता दें दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर किसान जमा हैं। इसके साथ ही इजाज़त मिलने के बाद दिल्ली में भी किसान जुट रहे हैं। किसानों को खूब समर्थन मिल रहा है लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है, जो कह रहा है कि किसानों को ‘गुमराह’ किया जा रहा है।

किसान आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाओं पर कंगना का ब्यान, कहा 100 रुपए में बिक जाते है ऐसे लोग

इसी के चलते कंगना ने अधिवक्ता गौतम यादव नाम के ट्विटर अकाउंट का एक ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने ट्वीट किया। जिसे अब हटा लिया गया है। गौतम यादव के ट्वीट में दो वृद्ध महिलाओं की फ़ोटो दिख रही हैं। एक तस्वीर शाहीन बाग़ आंदोलन की चर्चित ‘बिलकिस दादी’ की है। दूसरी एक और वृद्ध महिला है। जोकि किसान प्रोटेस्ट में शामिल है।

इस तस्वीर को लेकर दावा किया गया कि ये दोनों महिलाएं एक ही है और इन दोनों को प्रदर्शन के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, हा हा हा…ये वही दादी है जो सबसे मजबूत भारतीयों के तौर पर टाइम मैगज़ीन में छपी गयी थीं…और वो 100 रुपए में उपलब्ध हैं।

पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय PR को हड़प लिया है। हमें अपने लोग चाहिए, जो हमारे लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बोल सकें। लेकिन कंगना का यह ट्वीट उनपर ही भारी पड़ गया और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हो गईं।

कई लोगों ने कंगना रनौत के इस ट्वीट को फेक बाताया। जिसके बाद एक्ट्रेस कंगना को खुद अपने इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। Written By : Bharti Dubey

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago