पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील होने का सीधा असर पड़ा आम जनता की जिंदगी पर, धड़ल्ले से बढ़े सब्जियों के दाम

सरकार द्वारा ऐसे अध्यादेश पारित किए गए हैं जिससे ना ही किसान खुश है और ना ही सब्जी मंडियों के आढ़ती। ऐसे में किसान बिलों को विपक्ष के नेताओं ने किसान विरोधी बिल बताते हुए पुरजोर विरोध किया। परिणाम स्वरूप आज की इतनी विकट परिस्थिति में भी जहां महामारी के संक्रमण का खतरा अपने चरम पर है ऐसी में भी हजारों की तादात में पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर उतर आए हैं।

पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील होने का सीधा असर पड़ा आम जनता की जिंदगी पर, धड़ल्ले से बढ़े सब्जियों के दाम

किसानों का कहना है कि सरकार बिलों के रूप में जो तानाशाही फैसले लेती जा रही है, उसका विरोध करने का हर किसान को अधिकार है। इतना ही नहीं किसानों की मांग है कि उनसे बातचीत करके इस मसले का हल निकाला जाए। निरंतर गतिरोध के चलते पंजाब समेत हरियाणा के कई शहरों में सब्जियों के दाम धड़ल्ले से बढ़ गए हैं।

एक हफ्ते में ही करीब 20 से 25% तक सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिला है चाहे थोक विक्रेता हों या रिटेल में सब्जियां बेचने वाले छोटे दुकानदार सभी बढ़े हुए दामों पर ही सब्जियां बेचने को मजबूर है। ऐसे में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में भी रेटों में काफी बढ़ोतरी हुई है जिसका सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।

सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम जनता के बजट को हिला कर रख दिया है 1 किलो प्याज का रेट ₹40 से बढ़कर ₹80 तक हो गया है। वही टमाटर ₹80 किलो के भाव पर बिक रहा है। ऐसे में फरीदाबाद रोहतक सोनीपत पानीपत और फतेहाबाद गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। सब्जियों के साथ-साथ फल और दूध जैसी मौलिक वस्तुओं के भी दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago